ईरान के 134 साल पुराने इकलौते विष्णु मंदिर की नक्काशी देख चौंके लोग, अमिताभ बच्चन ने अनसीन VIDEO में दिखाई झलक, खूब बटोर रहा चर्चाएं

Amitabh Bachchan news: अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चाओं में हैं। इसमें महानायक ने ईरान के एकमात्र हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए।

Follow : Google News Icon  
Amitabh bachchan shared Iran Temple Video
अमिताभ बच्चन ने शेयर की वीडियो | Image: Social

Amitabh Bachchan news: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई ऐसी चीजें शेयर करते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बार बिग बी ने एक ऐसी वीडियो शेयर की है, जिसे देख कई लोग हैरान हो गए, तो कुछ उनकी पोस्ट की तारीफें कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ ने ईरान के 134 साल पुराने विष्णु मंदिर की झलक दिखाई है। उन्होंने बंदर अब्बास शहर में बने इस मंदिर का अनसीन वीडियो शेयर किया है।  

VIDEO में दिखी मंदिर की खास झलकियां

बिग बी ने बताया कि ये विष्णु मंदिर काजर काल में साल 1892 में बना था। उस समय शहर में काम करने वाले हिंदू व्यापारियों ने यह मंदिर बनवाया था। वीडियो में भगवान विष्णु की सदियों पुरानी मूर्ति की नक्काशी देखकर लोग हैरान रह गए। इसमें एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर 'National Protected Krishna Temple' लिखा है।

वीडियो के बैकग्राउंड में फारसी गीत बज रहा है, जो काफी सुकून देने वाला है और ईरान की संस्कृति की झलक को दिखाता है। अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को शेयर करने के लिए अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

मंदिर का इतिहास

19वीं सदी में बंदर अब्बास व्यापार का एक बड़ा केंद्र था। भारत के गुजरात, कच्छ और सिंध से हिंदू व्यापारी यहां आते और महीनों-सालों तक रहते। ये लोग ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े कारोबार में लगे थे। इन व्यापारियों को एक ऐसी जगह की जरूरत थी, जहां वो अपने भगवान को याद कर सकें, त्योहार मना सकें, और घर जैसा महसूस कर सकें। ऐसे में 1892 में, उस वक्त के स्थानीय शासक मोहम्मद हसन खान साद-उल-मुल्क की अनुमति से इन व्यापारियों ने मिलकर चंदा जुटाया और विष्णु मंदिर का निर्माण कराया।

Advertisement

इसकी वास्तुकला भारतीय और फारसी शैलियों का एक अनूठा मिश्रण है। मंदिर की दीवारें मूंगा पत्थर, मिट्टी, और चूने से बनाई गईं। मंदिर के अंदर दीवारों पर भगवान कृष्ण के चित्र और हिंदू कलाकृतियां मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विजय थलापति के फैसले से नाराज हुए विशाल, बोले- संकट में है फिल्म इंडस्ट्री, अनुभवी हाथों को मिलनी चाहिए जिम्मेदारी
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड