IED लगा दिए गए हैं, धमाका जल्‍द होगा...अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, BMC दफ्तर भी निशाने पर; ईमेल में तारीख-वक्‍त का भी जिक्र

अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मी सितारों को धमकियां मिल रही हैं। अमिताभ बच्चन को भी कुछ महीने के भीतर पहले दो बार धमकी मिली है।

Amitabh Bachchan's Jalsa, Mumbai Mayor's office get fresh bomb threat
IED लगा दिए गए हैं, धमाका जल्‍द होगा...अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी, BMC दफ्तर भी निशाने पर; ईमेल में तारीख और वक्‍त का भी जिक्र | Image: X

अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मी सितारों को धमकियां मिल रही हैं। अमिताभ बच्चन को भी कुछ महीने के भीतर पहले दो बार धमकी मिली है। अब जानकारी है कि उन्हें एक बार फिर से धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने उनके बंगले जलसा को बम से उड़ाने की बात कही है। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल के जरिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय और अमिताभ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

ईमेल में 26 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर मेयर के कार्यालय में बम धमाका करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, अगले 30 दिनों में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में ग्रेनेड हमले करने और 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो स्टेशनों पर IED धमाके करने की धमकी दी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि महालक्ष्मी, जलसा बंगला, साइंस और आचार्य मेट्रो स्टेशनों पर IED बम लगाए गए हैं। धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे, 1984 के सिख विरोधी नरसंहार का जिक्र और खालिस्तान नेशनल आर्मी तथा बब्बर खालसा जैसे संगठनों के नाम भी शामिल हैं।

अक्टूबर से अब तक चौथी बार मिल चुकी धमकी

मुंबई में मिले नए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ के जुहू स्थित बंगले 'जलसा', मेयर ऑफिस और अन्य सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। अक्टूबर से अब तक जलसा को बम से उड़ाने की ऐसी 3 धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर, 6 नवंबर और 12 नवंबर को भी धमकी भरे ईमेल आए थे, हालांकि पिछली जांचों में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस नए ईमेल की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- करोड़ो का बिजनेस, 2 करोड़ का जीवन बीमा और...महिला ने पार की सारी हदें, पति, बेटे-भांजे को देती रही स्‍लो प्‍वाइजन; ऐसे खुला राज

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड