Amitabh Bachchan: अस्पताल में सर्जरी, ICU में महानायक और मुश्किल दौर... अभिताभ के एक ब्लॉग ने फैंस की बढ़ा दी दिल की धड़कनें, कैसी है अब तबीयत?

Amitabh Bachchan Health Updates: बॉलीवुड ने बिग बी ने अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती थे और उनकी सर्जरी भी हुई है।

amitabh-bachchan- hospitalised-underwent-surgery-in-icu-shares-health-update-shares emotional-post
अमिताभ बच्चन | Image: Social Media

Amitabh Bachchan Emotional Post: बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी सेहत से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर शेयर की है। 83 साल की उम्र में भी काम को लेकर हमेशा एक्टिव रहने वाले बिग बी हाल ही में अस्पताल में भर्ती थे, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए दी है।

ICU और सर्जरी के बाद का मुश्किल सफर

बीती रात अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्हें एक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और वो कुछ समय ICU में भी रहे। राहत की बात यह है कि बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख के बाद अब वो घर वापस आ गए हैं।

हालांकि, बिग बी के मुताबिक असली मुश्किल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शुरू हुई। उन्होंने लिखा कि घर लौटने के बाद का यह समय उनके लिए शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से सबसे कठिन दौर रहा है। उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें असल में क्या बीमारी थी या किस चीज़ की सर्जरी हुई है, लेकिन उनके इस पोस्ट ने फैंस की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

मुश्किल वक्त और हार-जीत पर बिग बी की गहरी बातें

अपनी सेहत का अपडेट देने के साथ-साथ बिग बी ने जिंदगी के उतार-चढ़ाव को लेकर कुछ बहुत गहरी बातें भी लिखीं। उन्होंने लिखा कि जब एक शानदार चैंपियन के सामने अचानक हार या कोई बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है, तो वो जिंदगी का सबसे कठिन समय होता है।

Advertisement

इस मुश्किल वक्त का सामना लोग दो तरह से करते हैं।

कुछ लोग डटकर लड़ते हैं। ये वो लोग हैं जो निडर होकर कोशिश करते हैं और हमेशा चैंपियन बने रहते हैं।
कुछ लोग हार मान लेते हैं। ये वो लोग हैं जो सिर्फ अपनी पुरानी जीतों और कामयाबियों के सहारे अपना अस्तित्व बनाए रखते हैं।

Advertisement
Uploaded image

अमिताभ का मानना है कि इंसान जो भी रास्ता चुने, दोनों में से कोई भी गलत नहीं है। हर व्यक्ति अपने हिसाब से फैसले लेता है। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने सबको खुश और स्वस्थ रहने की सलाह दी।

83 की उम्र में भी काम के प्रति जज्बा

जैसे ही यह खबर सामने आई, अमिताभ के करोड़ों फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए और उनके जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अगर काम की बात करें, तो उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद वो आजकल फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वो टीवी और सोशल मीडिया पर भी लगातार छाए रहते हैं। इस जज्बे को देखकर यही कहना पड़ता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मी पर्दे के ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी के भी सच्चे 'शहंशाह' हैं।

यह जरूर पढ़ें: Emraan Hashmi के लिए Arijit Singh ने तोड़ा सन्यास? 'Awarapan 2' के टाइटल ट्रैक से फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड