अपडेटेड 19 August 2025 at 12:09 IST
Amitabh Bachchan: छोटे कामों के लिए भी सहारे की जरूरत, पैंट पहनना भी हुआ मुश्किल...बढ़ती उम्र के चलते बिग बी की ऐसी हो गई हालत
Amitabh Bachchan Age: अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने ब्लॉग में बताया है कि उन्हें छोटे कामों को भी करने में सहारे की जरूरत पड़ रही है। उन्हें पैंट पहनना भी मुश्किल हो गया है। बिग बी ने बताया है कि उनकी बढ़ती उम्र के चलते कैसी हालत हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Amitabh Bachchan Age: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए अनुभवों को शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को भावुक कर दिया है। 82 साल की उम्र में बिग बी ने बताया है कि अब उन्हें घर में हैंडल बार्स का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां तक की उनके लिए छोटे और साधारण काम जैसे पैंट पहनना भी चुनौती बनता जा रहा है।
बिग बी ने अपनी उम्र को लेकर किया खुलासा
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उम्र बढ़ने से जुड़ी परेशानियों के बारे में शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अब घर में उन्हें हैंडल बार्स का सहारा लेना पड़ता है ताकि वह रोजमर्रा का काम आसानी से कर सकें। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि दिन पर दिन उन्हें दिन के साधारण काम करने में परेशानी महसूस होने लगी है।
पैंट भी पहनने में लेना पड़ता है सहारा
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा कि सिंपल कामों में जैसे कि पैंट पहनना भी उनके लिए अब चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र के चलते उनके शरीर का लचीलापन और एनर्जी कम होती जा रही है। इसकी वजह से छोटे-छोटे काम करना भी मुश्किल लगने लगते हैं।
फिटनेस पर है विश्वास
बढ़ती उम्र के बारे में बात करते हुए बिग बी ने यह भी कहा कि अब वह भी फिटनेस और काम के जज्बे पर भरोसा रखते हैं। मुश्किलें आने के बावजूद भी वह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। वह लगातार खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अमिताभ बच्चन के इस ईमानदारी से फैंस भी काफी प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ उनके द्वारा इस तरह से कनेक्ट रहने की आदत की भी सराहना कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 12:06 IST