Ameesha Patel: मिसाइल हमलों के चलते घंटों तक दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं अमीषा पटेल, आना था मुंबई, पहुंच गईं मस्कट

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अपनी परेशानी साझा की है।

Follow : Google News Icon  
Ameesha Patel
Ameesha Patel | Image: Instagram

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अपनी परेशानी साझा की है। ‘गदर’ स्टार मुंबई आने के लिए बेताब हो रही थीं लेकिन मिसाइल हमलों के चलते उनकी फ्लाइट का रास्ता मोड़कर मस्कट ले जाया गया।

अमीषा पटेल लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी आपबीती सुना रही हैं। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं एमिरेट्स एयरलाइंस से न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी। दुबई में लैंड होने ही वाली थी कि नए मिसाइल हमलों के कारण यूएई का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया’।

दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं अमीषा पटेल

‘कहो ना प्यार है’ फेम एक्ट्रेस ने आगे जानकारी दी कि कैसे इन हमलों के कारण उनकी फ्लाइट अब मस्कट की ओर मोड़ दी गई है। अमीषा ने वॉर के जल्द रुकने के लिए प्रार्थना भी की। 

इतना ही नहीं, अमीषा ने बाद में एक और पोस्ट किया जो काफी घंटे बाद का था और बताया कि वो अभी भी दुबई एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई हैं। उन्होंने लिखा कि उनका इंतजार जारी है। वो काफी बेसब्री से मुंबई आना चाहती हैं। 

Advertisement

एक्ट्रेस का आखिरी अपडेट लगभग पांच घंटे पहले था जिसमें वो दुबई एयरपोर्ट के लॉन्ज में समय बिताती नजर आ रही हैं। उनके साथ डीजे चेतस भी थे। ये पोस्ट उनके एक दोस्त ने शेयर किया है जिन्होंने बताया कि उन्हें न्यूयॉर्क छोड़े पूरे 24 घंटे हो चुके हैं लेकिन अभी भी वापसी का रास्ता नहीं खुला है।

24 घंटे फंसे रहने के बाद मुंबई लौटीं अमीषा

हालांकि, एक घंटे पहले ही उस यूजर ने अमीषा पटेल के साथ एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उसने राहत की खबर देते हुए लिखा- ‘आखिरकार लौट आए’। गौरतलब है कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के कारण दुबई और मिडिल-ईस्ट के कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी एक समस्या बन गई है। बीते कुछ महीनों में बहुत से लोगों ने इसे लेकर निराशा जताई है जिनमें कई सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के अगले CM होंगे थलपति विजय? बधाई देने घर पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, हुई खास मुलाकात

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड