Alpha Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर चला आलिया-शरवरी का जादू, 'अल्फा' की कमाई में आया उछाल, जानिए क्या है फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन
Alpha Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर आलिया भट्ट और शरवरी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Alpha Box Office Collection Day 3: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान दर्शकों के बीच अच्छी खासी चर्चा बटोर ली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने वीकेंड पर कितनी कमाई की है।
रविवार को फिल्म की शानदार रफ्तार
फिल्म 'अल्फा' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। छुट्टी का दिन होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों के नंबर्स में भारी उछाल दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स अनुसार, फिल्म ने रविवार को 10.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 31.47 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
पहले 2 दिनों के आंकड़े
फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को जिस तरह से फीडबैक के बावजूद वीकेंड पर इसकी कमाई में स्थिरता देखने को मिली है, जो फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत है।
बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'अल्फा' का जलवा विदेशों में भी कायम है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 2 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 37.90 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी की जासूसी जोड़ी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर की दमदार भूमिकाएं भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन का कैमियो इस फिल्म का मेन पॉइंट बना हुआ है।