जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी: रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर लगी रोक, Zee5 ने जारी किया बयान
Diljit Dosanjh Film Satluj: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। यह फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ कहानी पर बनाई गई थी। इस बारे में Zee5 ने आधिकारिक पोस्ट शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Diljit Dosanjh Film Satluj: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', जो मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, की भारत में रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है। फिल्म को 3 जुलाई को भारत में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं होगी। इस संबंध में जी5 ने अपनी आधिकारिक घोषणा में स्पष्ट किया है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।
रिलीज के बाद फिल्म हटने का कारण
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के 2 दिन बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 से हटा दिया गया है। फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह और इसे मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बावजूद, हालिया घटनाक्रमों के कारण इसे स्ट्रीमिंग से हटाना पड़ा है। इस मामले पर Zee5 ने अपनी सफाई में कहा है कि वे फिल्म की क्रिएटिव वर्जन को तो सपोर्ट करते हैं और इसे दर्शकों तक वापस लाने के लिए हर संभव कानूनी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के कारण फिल्म अगली सूचना तक भारत में उपलब्ध नहीं रहेगी।
विवादों से भरा फिल्म का पुराना सफर
यह फिल्म लंबे समय से विवादों में रही है। इस फिल्म का मेन टाइटल 'पंजाब 95' था। फिल्म को 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए भेजा गया था, लेकिन यह लगभग 3 सालों तक प्रोसेस में ही अटकी रही। निर्माताओं ने यह आरोप लगाया था कि बोर्ड ने फिल्म में 127 कट लगाने की मांग की थी। इसके अलावा, 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने वाला इसका प्रीमियर भी भारतीय अधिकारियों की कथित आपत्तियों के बाद रद्द कर दिया गया था।
Zee5 ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दर्शकों को फिल्म के लिए मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। प्लेटफॉर्म ने कहा, “रिलीज के बाद से सतलुज को मिली प्रतिक्रिया वाकई जबरदस्त रही है। हम हर उस दर्शक के तहे दिल से आभारी हैं जिन्होंने फिल्म को सब्सक्राइब किया, देखा और उसका समर्थन किया। आपका प्यार और समर्थन हमारे लिए और इस कहानी को जीवंत करने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखता है।” लास्ट में उन्होंने दोहराया कि हम दिल से ऐसी कहानियां बताने में यकीन रखते हैं, जिनमें रियालिटी और क्रिएटिविटी मिक्स हो।