आलिया भट्ट ने किसे कहा 'मेरा प्यारा लड़का', खास बॉन्डिंग की झलक इंटरनेट पर हो रही वायरल
Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक खास फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है मेरा प्यारा लड़का। अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Alia Bhatt Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने परिवार से जुड़ा एक बेहद खास और पर्सनल मोमेंट फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट के मंगेतर ईशान मेहरा को जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया, जिससे उनके बीच की नजदीकी साफ झलक रही है। अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर किय गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ईशान मेहरा के साथ एक कैंडिड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीन और ईशान हरे-भरे लॉन में साथ बैठे नजर आ रहे हैं और बेहद सहज अंदाज में मुस्कुरा रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे लड़के”, जो उनके खास और शानदार रिश्ते की पहचान बता रहा है।
रिश्ते में नई शुरुआत
हाल ही में शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा ने काफी पर्सनल तरीके से सगाई की थी। शाहीन ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को पब्लिक किया था, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।
कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं और पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक भी रह चुके हैं। उन्होंने एशियाई स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अब फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह क्लाइंट्स को स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और रिकवरी पर फोकस करते हुए ट्रेनिंग देते हैं और सोहफिट जिम से जुड़े हैं, जहां आलिया और शाहीन भी अक्सर नजर आती हैं।
Advertisement
परिवार और करियर कनेक्शन
शाहीन भट्ट फिल्म निर्माता महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। उन्होंने लेखन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और फिलहाल आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी जुड़ी हुई हैं।