Aneet Padda grandfather death

'आपने सिखाया निस्वार्थ प्रेम क्या होता है...' दादा के निधन से बुरी तरह टूटीं अनीत पड्डा, 'सैयारा' एक्ट्रेस ने लिखा रूह कंपा देने वाला नोट

‘सैयारा’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस समय गहरे दुख से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के दादा का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। उनके इस पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनीत पड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दादा का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने दिल की भावनाएं साझा करते हुए उनके निधन की खबर दी है।

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा कि उनके दादा उनके जीवन का सबसे बड़ा प्यार थे। उन्होंने बताया कि भले ही वह यादों को थाम नहीं सके, लेकिन उन्होंने हमेशा प्यार को थामे रखा। 

 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनीत ने कहा कि वह उनके साथ बिताए हर पल को संजोकर रखेंगी। अपने दादा की दयालुता- रोशनी को हमेशा अपने साथ रखेंगी। उनके किस्सों और बातों को दुनिया तक पहुंचाएंगी और उनके सिखाए प्यार को कभी नहीं भूलेंगी।
 

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपने नोट के आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा और उन्हें समझ आ गया कि उनके दादाजी वहीं हैं। उन्होंने कई बार “आई लव यू” लिखकर अपने दादा के लिए अपना प्यार जाहिर किया।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस मुश्किल समय में अनीत पड्डा को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट कर उन्हें हौसला दिया है।
 

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। अब वह जल्द ही निर्देशक मोहित सूरी की अगली फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Ahaan Panday भी दिखाई देंगे।

 

Image: instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड