अपडेटेड 4 February 2024 at 11:50 IST

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor वेकेशन के लिए निकले, बेबी Raha की इस क्यूट हरकत ने जीता दिल | VIDEO VIRAL

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor with Raha: रणबीर, आलिया और बेबी राहा छुट्टियां मनाने के लिए निकल चुके हैं जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor with Raha
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राहा कपूर | Image: instagram

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor with Raha: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके साथ उनकी लाडली बेटी राहा (Raha Kapoor) भी नजर आईं। एनिमल स्टार ने अपनी परी को गोद में पकड़ा हुआ था। खबरों की माने तो कपल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए वेकेशन पर निकल पड़ा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को माता-पिता बने जब उनके घर एक नन्ही परी आई। कपल ने लगभग एक साल तक अपनी लाडली का चेहरा मीडिया से छिपाकर रखा था। फिर हाल ही में क्रिसमस के मौके पर उन्होंने आखिरकार राहा कपूर का चेहरा रिवील कर दिया। फैंस उनकी क्यूटनेस और आंखों के तुरंत कायल हो गए।

बेटी राहा संग एयरपोर्ट पर दिखे आलिया-रणबीर

अब शनिवार को कपूर फैमिली को एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणबीर, आलिया और बेबी राहा छुट्टियां मनाने के लिए निकल चुके हैं जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान, रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ था। फैंस ने नोटिस किया कि कैसे जब कपल एयरपोर्ट के अंदर एंटर कर रहा था, तब राहा ने कसकर अपने डैडी को पकड़ा हुआ था। ये देख फैंस का दिल पिघल गया है। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

इस दौरान, राहा कपूर ने वाइट और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी होती है। वो अपनी छोटी-छोटी दो चोटियों में बहुत क्यूट दिख रही थीं। वहीं, गंगूबाई काठियावाड़ी फेम एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। बता दें कि जब राहा कपूर पहली बार पैपराजी के सामने आई थीं, तब फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे थें।

Advertisement

किसके जैसी दिखती हैं राहा कपूर?

राहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए थे। लोग उनकी खूबसूरत आंखों पर दिल हार बैठे। फिर फैंस ने कमेंट कर अपनी अपनी राय देना शुरू कर दिया कि आखिर नन्ही राहा किसपर गई हैं। किसी ने कहा कि उनका फेसकट अपनी मम्मी आलिया पर गया है। वहीं बहुत से लोगों का कहना था कि उनकी आंखें राज कपूर और अपने दादा ऋषि कपूर पर गई हैं। कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि बचपन में करीना कपूर भी बिल्कुल ऐसी ही दिखती थीं।

संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगे आलिया-रणबीर

संजय लीला भंसाली इन दिनों एक लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं जिसका नाम है ‘लव एंड वॉर’। इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल को कास्ट किया है। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 2025 में हिलेंगे थिएटर्स, भंसाली की फिल्म में साथ काम करेंगे रणबीर-आलिया और विक्की, जानिए डिटेल्स…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 11:18 IST