Alpha Box Office Collection Day 1: 'अल्फा' की सिंगल डिजिट में हुई ओपनिंग, फिर भी 25 फिल्मों के तोड़ डाले रिकॉर्ड; 'बेबी डू डाई डू' को भी चटाई धूल

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की 'अल्फा' और हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का क्लैश हुआ। अब दोनों ही फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है। किस फिल्म ने कितने रुपये जुटाए, चलिए बताते हैं।

Alpha vs Baby do die do
Alpha vs Baby do die do | Image: IMDb

Alpha Box Office Day 1 Collection: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्रिटिक्स से मिले-जुले व्यूज का सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला है। दूसरी तरफ, 'अल्फा' के साथ हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू हाई डू' भी रिलीज हुई। इस क्लैश के चलते हुमा की फिल्म ओपनिंग डे में कुछ लाख रुपयों पर ही सिमट कर रह गई। अब दोनों ही फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं।

ट्रेड एनालिस्ट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। आलिया की फिल्म ने ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक कुल 9.25 करोड़ रुपये बटोरे। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं।

Uploaded image

दूसरी स्पाई यूनिवर्स के मुकाबले कैसी रही 'अल्फा'?

YRF की स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तुलना में 'अल्फा' के पहले दिन की कमाई काफी कम रही। ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये कमाई की थी। शाहरुख खान की 'पठान' ने 57 रोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'अल्फा' पहले दिन 10 करोड़ जुटाने में भी सफल नहीं हो पाई। इसके बाजवूद इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।

'अल्फा' ने साल की 25 फिल्मों को चटाई धूल

आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'अल्फा' ने भले ही ओपनिंग डे पर महज 9.25 करोड़ जुटाए हो, लेकिन इसने 'पेद्दी', 'पति-पत्नी और वो दो', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'इक्कीस' समेत साल की 25 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में ये फिल्में शामिल हैं...

Advertisement
  • है जवानी तो इश्क होना है (8.65 करोड़ रुपये)
  • इक्कीस (7.28 करोड़ रुपये)
  • पति पत्नी और वो दो (4.38 करोड़ रुपये)
  • चांद मेरा दिल (3.31 करोड़ रुपये)
  • पेद्दी (3 करोड़ रुपये)
  • हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट (2.5 करोड़ रुपये)
  • कृष्णावतारम पार्ट 1 (1.57 करोड़ रुपये)
  • हैप्पी पटेल (1.25 करोड़ रुपये)
  • दो दीवाने सहर में (1.25 करोड़ रुपये)
  • एक दिन (1.15 करोड़ रुपये)
  • मैं वापस आऊंगा (1.15 करोड़ रुपये)
  • गर्वनर (1.1 करोड़ रुपये)
  • भारत भाग्य विधाता (1 करोड़ रुपये)
  • अस्सी (1 करोड़ रुपये)
  • राहु केतु (1 करोड़ रुपये)
  • द केरल स्टोरी (0.75 करोड़)
  • द ग्रैंड सुपर हीरो (0.25 करोड़)
  • मायासबा (0.12 करोड़ रुपये)
  • दादी की शादी (0.6 करोड़ रुपये)
  • तू या मैं (0.6 करोड़ रुपये)
  • वध (0.5 करोड़ रुपये)
  • बंदर (0.5 करोड़ रुपये)
  • आखिरी सवाल (0.4 करोड़ रुपये)
  • गिन्नी वेड्स सनी 2 (0.3 करोड़ रुपये)
  • भाबीजी घर पर हैं (0.2 करोड़ रुपये)

'बेबी डू डाई डू' का कितना रहा कलेक्शन?

वहीं हुमा कुरैशी की सस्पेंस क्राइम थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' की बात करें तो, बॉक्स ऑफिस पर इसकी ठंडी शुरुआत रही है। सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन महज 40 लाख रुपये ही जुटा पाई। इसकी ढीली शुरुआत कारण कम शोज (778) बताए जा रहे हैं। बता दें कि अल्फा के देशभर में 19,455 शोज रहे।

Baby Do Die Do - Bollywood.com

अब आने वाले दिनों पर टिकी नजरें

अब यह देखना रोमांचक होगा कि 'अल्फा' को आने वाले दिनों में सकारात्मक 'वर्ड ऑफ माउथ' (Word of Mouth) का फायदा मिलता है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ, हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितनी बढ़ा पाती है, इस पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धमाल 4' की सेसर बोर्ड ने लगा दी क्लास, जानिए फिल्म में किए कई बदलाव

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड