Alaya F का ‘बदला-बदला’ लुक देख चौंके फैंस, लगी नोज जॉब और लिप फिलर्स कराने की अटकलें, एक्ट्रेस ने बताया सच

Alaya F: अलाया एफ को हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करते देखा गया जिसके बाद उनके कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Follow : Google News Icon  
Alaya F
Alaya F | Image: @alayaf/instagram

Alaya F: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ को हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में मैक्स फैशन के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करते देखा गया। उनके साथ-साथ सिद्धार्थ चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी रैंप पर उतरे। जहां अलाया ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करके महफिल लूट ली, वहीं सोशल मीडिया पर उनके ‘बदले-बदले’ लुक को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

अलाया एफ को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। किसी ने कहा कि उन्होंने होंठों और नाक में फिलर्स करवाए हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस ने बोटॉक्स का सहारा लिया है।

अलाया एफ ने करवाई नोज जॉब और लिप फिलर्स?

अब नेटिजंस के इतने कमेंट्स देख ‘जवानी जानेमन’ फेम एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “दोस्तों, मैं कुछ कमेंट्स को लेकर बात करना चाहती हूं। पता नहीं क्यों, आपमें से बहुत से लोगों को लगता है कि मैंने सर्जरी करवाई है। मुझे नाक और होंठों की सर्जरी से जुड़े कमेंट्स मिल रहे हैं। आई प्रोमिस, मैंने कुछ नहीं करवाया है।” अलाया ने वीडियो में अपने चेहरे पर जूम करके भी दिखाया।

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैंने करवाया होता, तो मैं आपको बता देती, देखो, ये वही नाक है, वही होंठ हैं… मैंने कुछ नहीं किया है। बस लाइटिंग का फर्क है, पता नहीं, अच्छी आदतें, पर्याप्त पानी पीना, चेहरे की मालिश वगैरह करना।”

Advertisement

अलाया एफ ने बताया सर्जरी का सच

अलाया ने अपने इंस्टा वीडियो में ये भी कहा- "मैंने सर्जरी नहीं करवाई है। अगर करवाई होती, तो मैं खुशी-खुशी आपको बता देती। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो ये सब छुपाए या आपसे झूठ बोले। देखिए, सब वैसा वैसा ही है, वादा करती हूं। पता नहीं आप लोग क्यों सोचते हैं कि मैंने कुछ करवाया है। कुछ नहीं करवाया"।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अलाया आखिरी बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई थीं। अब वह ऋतिक रोशन द्वारा निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'स्टॉर्म' में दिखने वाली हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Day 6: आए दिन धुआंधार रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर 2’, छठे दिन 9 साल पुरानी फिल्म से खा गई मात

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड