कभी फिल्मों में बनता था रोमांटिक हीरो, अब कसाई बनकर Dhurandhar में खून-खराबा करने को तैयार एक्टर, ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा
Akshaye Khanna in Dhurandhar: अक्षय खन्ना वही एक्टर हैं जो एक जमाने में फिल्मों में रोमांटिक लीड हीरो का किरदार निभाते थे लेकिन आज 'धुरंधर' जैसी फिल्म में दरिंदे के रोल से लोगों की रुप कंपाने आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshaye Khanna in Dhurandhar: आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ की दुनिया से आखिरकार मेकर्स ने दर्शकों को रूबरू करा दिया है। आज फिल्म का 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें सभी किरदारों का परिचय देखने लायक था। इसमें सबसे ज्यादा फैंस को किसी ने इंप्रेस किया, तो वो हैं अक्षय खन्ना।
50 साल के अक्षय खन्ना वही एक्टर हैं जो एक जमाने में फिल्मों में रोमांटिक लीड हीरो का किरदार निभाते थे लेकिन आज ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म में जल्लाद और कसाई जैसे दरिंदे के रोल से लोगों की रुप कंपाने आ रहे हैं।
‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत नाम के एक पाकिस्तानी गैंगस्टर का किरदार निभाया है। ट्रेलर में खन्ना की एंट्री भी काफी धमाकेदार होती है जो कहते हैं- 'जो वादा किया था, उसे भूलने की गुस्ताखी मत करना... रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाईनुमा होती है।' उनके चेहरे का वो इंटेंस लुक और खून के छींटे… ये बताने के लिए काफी हैं कि कैसे हर बार की तरह अक्षय खन्ना इस बार भी सपोर्टिंग एक्टर बनकर लीड एक्टर पर भारी पड़ने वाले हैं।
जबसे ‘धुरंधर’ का ट्रेलर सामने आया है, तबसे ही सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना ही छाए हुए हैं। किसी ने लिखा कि वो ये फिल्म खन्ना की वजह से ही देखेंगे तो कोई कमेंट करता है- ये आदमी कभी दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ता।
Advertisement
कभी लीड रोल निभाते थे अक्षय खन्ना
मशहूर एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं अक्षय खन्ना जिन्होंने 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म फ्लॉप रही। फिर वो मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ में दिखाई दिए जहां उनके काम को सराहना मिली। फिर उनकी ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’ जैसी फिल्में उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित हुईं। बाद में उन्होंने ‘दिल चाहता है’, ‘दीवानगी’, ‘हंगामा’, ‘हमराज’, ‘रेस' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।
इसी साल अक्षय खन्ना एक हिट फिल्म भी दे चुके हैं। वो विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार में नजर आए थे जहां उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने ऐसा ही कुछ रिएक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका लुक देखकर दिया है जो काफी दमदार और खौफनाक लग रहा है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ इस साल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।