
बनारस में सारा तेंदुलकर, मां अंजलि के साथ किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, सादगी चुरा लेगी दिल
Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बनारस का दौरा किया। मां-बेटी ने विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन भी किए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सारा तेंदुलकर इस समय बनारस में हैं। वो अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
Image: instagram
अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही साथ, दोनों मां-बेटी ने काशी के और भी मंदिरों के दर्शन किए थे।
Image: instagramAdvertisement
इस दौरान, सारा तेंदुलकर ने वाइट और पिंक कलर का सूट पहना था और उनके बाल आधे बंधे हुए थे। वो काफी सिंपल और प्यारी लग रही थीं। उनकी मां अंजलि ने भी सलवार सूट पहन रखा था।
Image: instagram
काशी विश्वनाथ मंदिर से सारा और अंजलि की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनके गले में फूल माला डली है और माथे पर चंदन लगा हुआ है।
Image: instagramAdvertisement
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने सारा और अंजलि को रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया था।
Image: instagram
मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीकांत मिश्र ने अंजलि और सारा को त्रिपुंड लगाया। दोनों ने फर्श पर बैठकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। लोगों को उनकी सादगी भा गई है।
Image: instagram