BMCM: जब हाथ मिलाते हुए फैन ने मारा ब्लेड... Akshay Kumar ने शेयर किया हैरान कर देने वाला किस्सा

Akshay Kumar ने बताया कि जब एक बार उन्होंने फैन के साथ हाथ मिलाया तो उसने ब्लेड से उनका हाथ काट दिया था।

Akshay Kumar
एक्टर अक्षय कुमार | Image: Instagram

Akshay Kumar BMCM: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी यह फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई। फैंस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटेड हैं।

रिलीज से पहले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लगातार इसके प्रमोशन में जुटे हैं। वह जगह-जगह जाकर अपनी इस मूवी को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों एक्टर रणवीर अलहाबादिया (Ranveer Allahbadia) को पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया। इस दौरान अक्षय और टाइगर ने अपने कुछ किस्से भी फैंस के साथ शेयर किए।

पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने अपने सबसे अजीब फैन इंटरेक्शन के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि जब एक बार उन्होंने फैन के साथ हाथ मिलाया तो उसने ब्लेड से उनका हाथ काट दिया था।

नाखून में छिपाई हुई थी ब्लेड और फिर...

अक्षय कुमार ने बताया कि उसके साथ एक बार अजीब घटना घटी थी। क्राउड में एक बार एक फैन ने उनके साथ हाथ मिलाया था। फिर थोड़ी देर के बाद उनके हाथ से खून बहने लगा था। फिर उन्हें मालूम चला कि जिस शख्स ने उन्होंने हाथ मिलाया, अपने हाथ में उसने ब्लेड छिपाई हुई थी। उस शख्स ने अपने हाथ के नाखून में ब्लेड लगाया हुआ था और उसने उससे हाथ काट दिया था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्योंकि ब्लेड से लगी चोट का असर थोड़ी देर में होता है, तो इसलिए उन्हें खून निकलने के पहले चोट का एहसास नहीं हुआ था।

अक्षय की इन बातों को सुनकर जहां टाइगर श्रॉफ हैरान हो जाते हैं, तो वही रणवीर मजाक में कहते हैं कि कहीं वो उनके साथ काला जादू करना चाहता था। इसके बाद टाइगर भी हंसने लगते हैं।

Advertisement

'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की होगी टक्कर

'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय-टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 10 अप्रैल को बड़े मियां छोटे मियां के साथ अजय देवगन की मैदान भी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन सी फिल्म बाजी मारती है और दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब हो पाती है।

यह भी पढ़ें: Ramayana Cast Salary: भगवान राम के रोल के लिए 225 करोड़ ले रहे रणबीर? यश की फीस सुन लग जाएगा करंट!

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड