Ramayana Cast Salary: भगवान राम के रोल के लिए 225 करोड़ ले रहे रणबीर? यश की फीस सुन लग जाएगा करंट!
Ramayana Star Cast Salary: ‘रामायण’ की शूटिंग इस महीने शुरू हो चुकी है। अब फिल्म की स्टार कास्ट की सैलरी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ramayana Star Cast Salary: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसे दंगल फेम फिल्ममेकर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में दिखेंगे। वहीं माता जानकी का किरदार साई पल्लवी (Sai Pallavi) निभा रही हैं। अब फिल्म की स्टार कास्ट की सैलरी को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
‘रामायण’ की शूटिंग आखिरकार इस महीने शुरू हो चुकी है। सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई थीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में राजा दशरथ बने अरुण गोविल और रानी कैकयी बनीं लारा दत्ता देखी जा सकती हैं।
फिल्म ‘रामायण’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश
कोईमोई की रिपोर्ट की माने तो, रणबीर कपूर को ‘रामायण’ के लिए कथित तौर पर 75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। चूंकि ये एक ट्रायलॉजी है और तीन भागों में बनाई जा रही है, इसलिए एनिमल स्टार को केवल इस प्रोजेक्ट से करीब 225 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। अगर पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही तो उनकी फीस अगली दो फिल्मों में बढ़ भी सकती है।
रणबीर कपूर की फीस अपनी फीमेल लीड साई पल्लवी से 2400% ज्यादा बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई पल्लवी भी माता सीता बनने के लिए मोटी फीस ले रही हैं। पिछली फिल्म के मुकाबले वह लगभग डबल पैसा चार्ज कर रही हैं। इस ट्रायलॉजी के लिए उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। वैसे तो वह हर फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं, लेकिन माइथोलॉजिकल फिल्म के लिए वह लगभग 6 करोड़ रुपये ले रही हैं।
Advertisement
लंकेश बन रहे यश को मिल रहे कितने पैसे?
लंकापति रावण के चैलेंजिंग रोल के लिए मेकर्स ने केजीएफ फेम यश को साइन किया है। खबरों की माने तो उन्हें एक फिल्म के 50 करोड़ रुपये और पूरी ट्रायलॉजी के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस मिलेगी।
Advertisement
उनके अलावा स्टार कास्ट में सनी देओल भी शामिल हैं जो भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। वहीं लक्ष्मण के रोल में नवीन पॉलीशेट्टी दिखाई देंगे।