अपडेटेड 14 November 2025 at 22:47 IST
एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख रुक गए अक्षय कुमार, जमीन पर बैठकर दिए ऐसे-ऐसे पोज, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Akshay Kumar: अक्षय कुमार को हाल ही में एयरपोर्ट पर पैपराजी से अपना फोटोशूट करवाते हुए देखा गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshay Kumar: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अक्सर मस्ती-मजाक के मूड में ही रहते हैं। पैपराजी के साथ उन्हें कई बार हंसी-ठिठोली करते देखा गया है। ऐसा ही हाल ही में भी देखने को मिला जब खिलाड़ी कुमार मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे और पैपराजी को देख अचानक रुक गए।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। इसमें वो पैपराजी से फ्री में अपना फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। बीच-बीच में उनकी पैप्स के साथ मस्ती भी खूब चल रही थी।
पैपराजी से अक्षय कुमार ने कराया फोटोशूट
इस वीडियो को पैपराजी पेज विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जैसे ही एक्टर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो मराठी में पैपराजी से बात करना शुरू कर देते हैं। फिर वो कहते हैं- 'चलो, मेरा फोटोशूट खत्म करो।'
फिर देखते ही देखते मोहरा स्टार ने एयरपोर्ट पर ही स्टाइलिश पोज देने शुरू कर दिए। कभी वो स्टैंड का सहारा लेकर पोज दे रहे थे तो कभी नीचे बैठकर फोटो खिंचवाने लगे। जैसे ही कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने आया, तभी अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में बोल पड़ते हैं- ‘अरे, मैं अपने सोलो फोटोशूट की बात कर रहा था, हमारे साथ वाले फोटोशूट की नहीं।’ उन्होंने बाद में पैप्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
Advertisement
अक्षय कुमार का चुलबुला अंदाज हुआ वायरल
उनका ये चुलबुला अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर लोगों की तारीफें बटोर रहा है। विरल भयानी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘रियल लाइफ में भी हमारे पाजी बड़े दिलवाले हैं’। फैंस भी वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस दौरान, अक्षय कुमार ने ब्लैक शर्ट के नीचे ब्लैक पैंट पहना हुआ था जिसमें वो काफी हैंडसम हंक लग रहे थे।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 22:47 IST