Tere Ishk Mein Trailer: 'प्यार में पड़ गया तो दिल्ली फूंक दूंगा…', एक बार फिर आशिकों के दिलों को कुरेदने आ रहे धनुष, कृति सेनन भी लग रहीं कमाल

Tere Ishk Mein Trailer : धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी 'तेरे इश्क में' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें दर्शकों को शंकर और मुक्ति की एक इंटेंस लव स्टोरी देखने के लिए मिल रही है।

Follow : Google News Icon  
Tere Ishk Mein Trailer
Tere Ishk Mein Trailer | Image: youtube

Tere Ishk Mein Trailer: धनुष को फैंस एक बार फिर छोटे शहर के आशिक के रूप में देखने के लिए बेताब थे और अब उनका ये इंतजार जल्दी खत्म होने वाला है। उनकी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर काफी इंतजार कराने के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार उनकी जोड़ी कृति सेनन के साथ बनी है। ट्रेलर ने आते ही दर्शकों को उनकी इंटेंस लव स्टोरी में खींच लिया।

आनंद एल राय ने फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का निर्देशन किया है जो पहले 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों से छोटे शहरों की बड़ी रंगीन और दिलचस्प कहानियां सुना चुके हैं। उनकी ‘तेरे इश्क में’ को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है जिसे सातवें आसमान पर पहुंचाने का काम इसके ट्रेलर ने कर दिया।

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में एक बार फिर धनुष को एक इंटेंस लवर बॉय के किरदार में देखा जा रहा है जो शुरू में ही कह देता है कि “क्यों जवान लड़के की जिंदगी बर्बाद कर रही हो मैडम, प्यार में पड़ गया तो दिल्ली फूंक दूंगा”। इसी से शंकर बने धनुष ने बता दिया कि प्यार में वो हर हद पार करने के लिए तैयार हैं जैसा उन्होंने फिल्म 'रांझणा' में किया था। इस फिल्म में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर उर्फ धनुष को प्लेन उड़ाते भी देखा जाएगा। 

बदले और जुनून से भरी शंकर और मुक्ति की कहानी

फैंस को एक बार फिर तमिल सुपरस्टार धनुष को गुस्सैल और एग्रेसिव किरदार में देखने को मिलेगा। शंकर और मुक्ति की इस कांटों भरी प्रेम कहानी में बदला और जुनून भी भरपूर देखने के लिए मिल रहा है। अब दोनों की ये प्रेम कहानी किस मोड़ पर आकर खत्म होगी, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कब और कहां होगा महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का Globe Trotter इवेंट? नहीं चलेगा पास, इस स्पेशल पासपोर्ट से होगी एंट्री

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड