बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, VIDEO

Akshay Kumar-Twinkle Khanna: अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फैन फेस्ट रखा था जिसमें वो अपने चाहनेवालों से मिले। उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इवेंट में शामिल हुई थीं।

Follow : Google News Icon  
Akshay Kumar celebrates 58th birthday with fans
Akshay Kumar celebrates 58th birthday with fans | Image: Instagram

Akshay Kumar-Twinkle Khanna: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 58 साल के हो गए हैं। उन्होंने इस साल अपना बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने एक स्पेशल फैन मीट रखा जिसमें वो अपने चाहनेवालों से मिले और उनसे बात की। अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ फैन फेस्ट में गए थे जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस फैन फेस्ट में खिलाड़ी कुमार के हजारों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए थे। खुद अक्षय ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वो अपने आइकॉनिक किरदारों के कटआउट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फैंस संग मनाया अपना बर्थडे

सामने जो वीडियो आया है, उसमें एक्टर मंच पर जाकर फैंस को संबोधित करते दिख रहे हैं। एक्टर बोलते हैं- “मैं आपका और आप मेरे। बस आप लोगों का प्यार मिलता रहे। और सबसे जरूरी बात, महीने में कभी-कभी वक्त मिले तो मेरे लिए केवल 10 सेकंड के लिए प्रार्थना कर लीजिएगा”। ये सुनते ही फैंस जोर-जोर से चीयर और हूटिंग करना शुरू कर देते हैं।

मंच पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की नोकझोंक

जब ट्विंकल मंच पर आती हैं तो अपने पति के सामने एक मुश्किल सवाल रख देती हैं। वो पूछती हैं कि अक्षय उनसे ज्यादा प्यार करते हैं या अपने फैंस से। ये सुनते ही पहले तो खिलाड़ी कुमार शांत हो जाते हैं, फिर वो अपना एक हाथ उठाते हुए फैंस की तरफ इशारा करने लगते हैं। वो ट्विंकल से पीछे देखने के लिए कहते हैं और फिर जवाब देते हैं- ‘फैंस’। ये सुनकर ट्विंकल उन्हें मजाक में मारने लग जाती हैं। फैंस को कपल का ये मस्ती भरा मूमेंट काफी पसंद आ रहा है। 

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए केसरी स्टार कैप्शन में लिखते हैं- “दिल से आप सभी को धन्यवाद। जो आए और जो नहीं आ पाए और दूर से अपना प्यार भेजा। आप सबके बिना ये दिन इतना खास नहीं होता। ये सिर्फ मेरा बर्थडे नहीं था, ये हम सबका सेलिब्रेशन था। आपके प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। मेरे अक्कियन”।

ये भी पढ़ेंः संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर को क्या मिला था? करोड़ों में नेट वर्थ, अब बच्चों ने पिता की विरासत में मांगा हिस्सा

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड