Eetha: श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर कर खुशी से फूले नहीं समा रहीं अक्षरा सिंह, इमोशनल नोट में खुलासा; बोलीं- इतने दिनों से ये बात दिल में रखी

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में अक्षरा सिंह नजर आएंगी, जिसका खुलासा उन्होंने अपने पोस्ट में किया है। बॉलीवुड क्वीन ने बताया कि वो श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने से कितनी खुश हैं।

Akshara Singh Shraddha Kapoor
अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर | Image: Instagram

Akshara Singh: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का जलवा अब बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में धमाल मचाने के बाद अब अक्षरा जल्द ही श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसमें श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करने पर उनकी खुशी देखने को मिल रही है।

अक्षरा सिंह के लिए श्रद्धा कपूर के साथ काम करना एक बड़ा अचीवमेंट रहा। इसकी झलक उनके इंस्टा पोस्ट में देखने को मिली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपना लुक भी रिवील किया है, जिसमें वो पारंपरिक मराठी गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ भी कुछ क्यूट तस्वीरें पोस्ट की हैं।

श्रद्धा संग स्क्रीन शेयर कर एक्साइटेड हुईं अक्षरा

भोजपुरी इंडस्ट्री की 'शेरनी' ने कैप्शन में अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने बताया कि वो इस बात का खुलासा करने के लिए कितनी बेकरार थीं कि वे श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अक्षरा ने लिखा, 'इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी… अब फ़ाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।'

अनुभव को हमेशा संजोकर रखूंगी- अक्षरा

उन्होंने आगे बताया, ''ईठा' मेरे लिए एक इमोशन है। मेरी श्रा (श्रद्धा), मैंने हमेशा आपको एक एक्टर के तौर पर पसंद किया है, लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी ख़ास रहा। आप बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं और आपके साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।'

Advertisement

निर्देशक और को-प्रोड्यूसर का जताया आभार

एक्ट्रेस ने आगे 'ईठा' के निर्देशक और को-प्रोड्यूसर का उन पर यकीन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मुझ पर भरोसा करने और मुझे ये मौका देने के लिए  लक्ष्मण उतेकर सर को दिल से सबसे बड़ा थैंक्यू। करिश्मा पर्ल मैम और पूरी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने हर कदम पर मुझे सपोर्ट किया। आप सभी ने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया।'

फैंस के लिए भी खास संदेश

अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट में फैंस के लिए भी खास संदेश लिखा है। उन्होंने अपने चाहनेवालों से पूछा कि वे 4 दिसंबर को 'ईठा' किसके साथ देखने जा रहे हैं।

Advertisement

विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित है फिल्म

फिल्म  'ईठा' महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की संघर्ष भरी जिंदगी की कहानी है। अपनी शानदार कला और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने लोक रंगमंच की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया था। विठाबाई की जिंदगी सिर्फ मंच की चमक-दमक और तालियों तक सीमित नहीं थी, इसके पीछे उनका कड़ा संघर्ष और कला के प्रति गहरा समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी अनोखी और प्रेरणादायक यात्रा को बड़े पर्दे पर उतारा गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई के लीड रोल में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: IED लगा दिए गए हैं, धमाका जल्‍द होगा...अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, BMC दफ्तर भी निशाने पर; ईमेल में तारीख-वक्‍त का भी जिक्र
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड