अपडेटेड 31 August 2025 at 21:41 IST

बेटी आराध्या के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, इस चीज से जीता फैंस का दिल

Aishwarya Rai Bachchan: गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर ये खास तस्वीरें जीएसबी गणपति पंडाल से सामने आई हैं जहां बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं।

Follow : Google News Icon  
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan | Image: instagram

Aishwarya Rai Bachchan: पूरा देश इस समय गणपति उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन के साथ गणपति के दर्शन करने जीएसबी गणपति पंडाल पहुंची हैं। 

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर ये खास तस्वीरें जीएसबी गणपति पंडाल से सामने आई हैं जहां बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं। उस दौरान, वो अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आ रही थीं।

बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर देवदास स्टार ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक छोटी सी बिंदी भी लगाई हुई थी। वहीं, उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने ऑरेंज कलर का सूट पहना था। उन्होंने अपनी मां की तरह ही अपने बाल खुले रखे थे और माथे पर बिंदी लगा रखी थी। 

अब मां-बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल ने भी बच्चन परिवार का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को खासतौर पर ये चीज पसंद आ रही है कि कैसे इतनी सादगी के साथ दोनों मां-बेटी गणपति पंडाल पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए।

Advertisement

‘जैसी मां-वैसी बेटी’

वीडियो में फैंस ने नोटिस किया कि कैसे ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भीड़ के बीचो-बीच सिक्योरिटी के साथ जीएसबी गणपति पंडाल पहुंचे। दोनों ने मुस्कुराकर हाथ जोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। फैंस को दोनों की सादगी काफी भा गई है। एक फैन ने ये भी कमेंट किया- ‘जैसी मां वैसी बेटी। आराध्या बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या जैसी दिखने लगी हैं’।

ये भी पढे़ंः गणपति उत्सव में ‘मिस्ट्री मैन’ का हाथ थामे दिखीं एकता कपूर, उड़े डेटिंग रूमर्स तो दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 21:41 IST