
अपडेटेड 31 August 2025 at 20:30 IST
गणपति उत्सव में ‘मिस्ट्री मैन’ का हाथ थामे दिखीं एकता कपूर, उड़े डेटिंग रूमर्स तो दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO
Ekta Kapoor: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती एकता कपूर को कौन नहीं जानता। वो आए दिन अपने शो और फिल्मों को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। हालांकि, इन दिनों वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

50 साल की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने 2019 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे रवि का स्वागत किया था।
Image: Instagram
एकता कपूर ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर पर गणपति उत्सव का आयोजन किया था जिसमें टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों को शामिल होते देखा गया।
Image: instagramAdvertisement

इसी समारोह में एकता कपूर को एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ स्पॉट किया गया। फिल्ममेकर उस आदमी का हाथ पकड़ते हुए पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं।
Image: instagram
जैसे ही एकता कपूर और उस ‘मिस्ट्री मैन’ का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। लोग पूछने लगे कि क्या आखिरकार उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement

हालांकि, एकता कपूर ने तुरंत इसपर सफाई भी दे डाली। उन्होंने पैपराजी से कहा- “ये मेरे भाई जैसा है”। इसी के साथ उन्होंने अपने डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 August 2025 at 20:30 IST