'भगवान आपको...', ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, प्यारी सी तस्वीर शेयर कर यूं लुटाया प्यार
Aishwarya B'Day Wish for Abhishek Bachchan: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बचपन की तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aishwarya B'Day Wish for Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
ऐश्वर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक की बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिषेक एक छोटी सी गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए हैं।
ऐश्वर्या ने अभिषेक पर यूं लुटाया प्यार
इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत सारी खुशियां, अच्छी सेहत और प्यार मिले। भगवान अपना आशीर्वाद बनाए रखे।'
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
इस बीच कमेंट सेक्शन में फैंस अभिषेक के साथ वाली तस्वीर शेयर करने की मांग करने लगे। वहीं तलाक की अफवाहों को लेकर भी यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि इतना दर्द झेलने के बावजूद अभिषेक को इतने प्यार से बधाई दे रही हैं। दूसरे ने लिखा कि भगवान इस जोड़ी पर आशीर्वाद बनाए रखे। अन्य यूजर्स ने अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Advertisement
बिग बी ने बेटे को यूं किया बर्थडे विश
इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी बेटे को जन्मदिन की बधाई दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक की तस्वीर के साथ बिग बी ने कहा कि समय तेजी से आगे निकल गया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की जिसमें अमिताभ मैटरनिटी वार्ड में नवजात अभिषेक के पास खड़े नजर आ रहे हैं।
‘समय तेजी से बीत गया…’
मोनोक्रॉम फोटो के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा, 'अभिषेक 49 वर्ष के हो गए और अब नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। 5 फरवरी 1976 का वो दिन था... समय तेजी से बीत गया!'
Advertisement
2007 में शादी के बंधन में बंधा था कपल
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन से साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।