Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' के बाद एक्शन हीरो बने अहान पांडे, शरवरी और बॉबी देओल के साथ 2027 में मचाएंगे तहलका
Ahaan Panday And Sharvari Wagh Film: रोमांटिक हिट 'सैयारा' की शानदार कामयाबी के बाद एक्टर अहान पांडे की अगली फिल्म का ऐलान हो चुका है। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़े सभी अपडेट।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ahaan Panday New Movie With Bobby Deol: साल 2025 की फिल्म 'सैयारा' की शानदार कामयाबी के बाद रातों-रात सेंसेशन बने अहान पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, और अब आखिरकार यशराज फिल्म्स ने उनकी नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
इस बार अहान एक लवर बॉय की इमेज से बाहर निकलकर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं इस नई फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
कब रिलीज होगी फिल्म और कौन-कौन आएगा नजर?
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन और अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म के लिए 26 मार्च 2027 यानी गुड फ्राइडे का दिन चुना गया है।
इस फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है। फिल्म में अहान पांडे एक्शन हीरो के मुख्य अवतार में नजर आएंगे। वहीं अहान के अपोजिट लीड रोल में शरवरी होंगी। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री काफी दमदार होने वाली है जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। अनुराग कश्यप की 'निशांची' से तारीफें बटोरने वाले ऐश्वर्य इस फिल्म में मुख्य विलेन का रोल निभाएंगे। अहान और ऐश्वर्य के बीच एक बहुत ही रोमांचक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।
Advertisement
रोमांस के साथ मिलेगा भरपूर एक्शन का डोज
यह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बहुत बड़े पैमाने पर यूके में शूट किया गया है। अली अब्बास जफर इससे पहले 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि इस फिल्म में एक्शन का लेवल बहुत ऊंचा होने वाला है। आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर के बीच यह पांचवीं साझेदारी है।
अली अब्बास जफर ने अहान की तारीफ करते हुए कहा था कि वह भावनाओं को सिर्फ पर्दे पर करते नहीं हैं, बल्कि उन्हें महसूस करते हैं, जो एक एक्टर के तौर पर बहुत दुर्लभ गुण है।
Advertisement
अहान और शरवरी का अब तक का सफर
अहान पांडे अपनी पहली ही फिल्म 'सैयारा' से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनी थी, जिसमें उनकी और को-स्टार अनीत पड्डा की केमिस्ट्री का जादू खूब चला था।
शरवरी ने 2021 में 'बंटी और बबली 2' से डेब्यू करने वाली शरवरी को 'मुंज्या' से असली पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'वेदा', 'महाराज' और 'अल्फा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस एक्शन फिल्म के अलावा, अहान पांडे के पास यशराज फिल्म्स का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। इस आने वाले प्रोजेक्ट में वह अपनी 'सैयारा' वाली टीम यानी डायरेक्टर मोहित सूरी और एक्ट्रेस अनीत पड्डा के साथ दोबारा काम करते नजर आएंगे।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शरवरी और अहान की नई जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है और अली अब्बास जफर का ये एक्शन-ड्रामा 2027 में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाता है।