Raid 2 Collection: धमाकेदार ओपनिंग के बाद गिरा रेड 2 का कलेक्शन, फिर भी अजय देवगन की फिल्म ने कमा डाले करोड़ों

अजय की इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस लंबे समय से फिल्म के सीक्वल के इंतजार में थे।

Follow : Google News Icon  
Raid 2
Raid 2 | Image: X

Raid 2 Collection Day 2: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड 2' ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। 7 साल बाद अमय पटनायक के रोल में लौटे अजय इस फिल्म में एक बार फिर छा गए। रेड 2 को दर्शकों का अच्छे रिव्यूज मिले। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

1 मई को लेबर डे की छुट्टी के दिन 'रेड 2' रिलीज हुई। अजय की इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस लंबे समय से फिल्म के सीक्वल के इंतजार में थे।

दूसरे दिन गिरी Raid 2 की कमाई

रेड 2 की कहानी ने भी दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी रेड 2 आते ही छा गई। अजय-रितेश की फिल्म को शानदार शुरुआत मिली। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 19.25 करोड़ की कमाई के साथ अपनी ओपनिंग की। इस बीच रेड 2 के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कमी आई है।

अब वीकेंड पर टिकी हैं नजरें

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रेड 2 ने दूसरे दिन 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। 1 मई को हॉलिडे था, जिसका फिल्म को फायदा मिला और रेड 2 ने धमाकेदार शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की कमाई गिरी। बावजूद इसके 2 दिनों के अंदर ही अजय देवगन की इस मूवी ने 31 करोड़ रुपये कमा डाले और अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा भी निकाल लिया। अब आज (3 मई) को शनिवार है, ऐसे में फिल्म की कमाई में फिर उछाल आने की पूरी पूरी उम्मीदें है। देखना होगा कि रेड 2 वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है।

Advertisement

2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी

पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘रेड 2’ ने ‘स्काई फोर्स’, ‘जाट’ और ‘केसरी 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब ये ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ के बाद 2025 की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। वहीं, ये अजय देवगन के करियर की भी चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

रेड 2 का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में नजर आए हैं। उनकी एक्टिंग ने लोगों का फिर दिल जीत लिया। वहीं, विलेन के किरदार में रितेश देशमुख भी छा गए हैं। इसके अलावा रेड 2 में वाणी कपूर. सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release: थिएटर में धमाल मचा रही अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म, ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड