Aditya Narayan: ‘सिंगर ने मेरे हाथ पर मारा…’; अब उस छात्र ने सुनाई आपबीती, किया बड़ा खुलासा

Aditya Narayan Controversy: मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टूडेंट सिंगर के पैर पर बार-बार मार रहा था। हालांकि, उस छात्र के बयान ने पूरी कहानी ही पलट दी।

Follow : Google News Icon  
Aditya Narayan Controversy
आदित्य नारायण | Image: instagram

Aditya Narayan Controversy: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण के वायरल वीडियो का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले कॉन्सर्ट के मैनेजर ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि वह स्टूडेंट सिंगर के पैर पर बार-बार मार रहा था जिसके बाद आदित्य ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया। हालांकि, अब उस स्टूडेंट ने अपना बयान देकर पूरी कहानी ही पलट दी है।

गौरतलब है कि हाल ही में आदित्य नारायण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जो भिलाई में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का था। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सिंगर गाना गाते वक्त ऑडियंस में से किसी एक फैन का फोन छीन लेते हैं और फिर दूर जाकर फेंक देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी आलोचना करने लगे थे।

आदित्य नारायण के वीडियो वाला स्टूडेंट क्या बोला?

अब उस स्टूडेंट ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। उसने इवेंट मैनेजर के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें सिंगर को पैर पर मारने की बात कही गई थी। उस मैनेजर ने ये भी कहा था कि वह उस कॉलेज का स्टूडेंट ही नहीं था। अब इस पूरे विवाद पर लवकेश चंद्रवंशी नाम के उस स्टूडेंट का रिएक्शन सामने आया है।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Bollywood World (@bwoodworld)

लवकेश ने बताया कि वह रूंगटा कॉलेज में BSC थर्ड ईयर का छात्र है। उसने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ये पूरी घटना अचानक ही हो गई थी और उसे उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। उसके मुताबिक, “बहुत अलग-सा लग रहा है। कॉन्सर्ट चल रहा था और मैं स्टेज के सामने खड़ा था। आदित्य सर परफॉर्म कर रहे थे। वह सबके फोन लेकर सेल्फी ले रहे थे। मैंने भी फोटो के लिए अपना फोन दे दिया लेकिन वह अपने माइक से मेरे हाथ पर अटैक करने लगे और बेवजह मेरा फोन फेंक दिया”।

Advertisement

उसने आगे बताया कि वह आदित्य नारायण को पसंद करता था इसलिए अपने भाई के साथ उनके कॉन्सर्ट में गया। लवकेश इस पूरी घटना से दुखी है। उसने कहा- ‘उन्हें मेरे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। भले ही मैं कहीं का भी स्टूडेंट हूं। हम सब उनके फैन हैं और उनसे प्यार करते हैं। यही वजह है कि हम उनके लाइव कॉन्सर्ट में गए, वर्ना हमारे यहां आर्टिस्ट की कमी नहीं है’। 

इवेंट मैनेजर ने क्या कहा था?

वहीं बात करें इवेंट मैनेजर के बयान की तो उसने कहा था कि ‘वह फैन बाहर का स्टूडेंट था। वह बार-बार आदित्य के पैर पर अपना फोन मार रहा था और उन्हें गिराने की कोशिश कर रहा था। इसी से परेशान होकर सिंगर ने उसका फोन लेकर फेंक दिया’। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Aditya Narayan Controversy: इवेंट मैनेजर का शॉकिंग खुलासा, बताया सिंगर ने क्यों फेंका फोन

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड