Dhurandhar 2: 1300 करोड़ी 'धुरंधर 2' का सिनेमाघरों में क्यों रिलीज हुआ नया वर्जन? आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' में हुई थी एक गलती; अब सुधारी

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच अब फिल्म का नया वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके पीछे की वजह है फिल्म में आदित्य धर की ढेरों 'पीक डिटेलिंग' के बीच हुई एक गड़बड़ी।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 new version
धुरंधर 2 का नया वर्जन रिलीज | Image: Republic

Dhurandhar- The Revenge: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। हर दिन फिर अपने नाम कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच रही है। इस बीच, रिलीज के 11 दिन बाद थिएटर में 'धुरंधर 2' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। इसके पीछे की वजह है फिल्म में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के बीच छोटी सी गड़बड़ी।

'धुरंधर: द रिवेंज' में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' की तो खूब चर्चाएं हो ही रही हैं। इस बीच फैंस ने फिल्म में एक छोटी सी गलती को भी पकड़ लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई।

क्या हुई थी गड़बड़ी, जिस पर फैंस की पड़ गई नजर

पूरा माजरा उस सीन का है, जब हमजा और गुरबाज सिंह (पिंडा) में इंटेंस फाइट सीन हो रहा होता है। दरअसल, इस सीन को शूट करते हुए कैमरामैन एक पल के लिए शीशे में दिख जाता है। लोगों का ध्यान शीशे में नजर आ रहे कैमरामैन पर पड़ा और इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। आदित्य धर ने इसे एडिट कर दिया है और अब नया वर्जन सिनेमाघरों में चलाया जा रहा है।

बॉलीवुड हंगाम को एक ट्रेड सोर्स ने इस बारे में बताया है कि देशभर के सिनेमाघरों को फिल्म के बदले हुए प्रिंट भेजे गए। कुछ सिनेमाघरों को नया प्रिंट शनिवार को मिल गया था, जबकि दूसरों को रविवार को मिला। इस नए प्रिंट में, अब कैमरे वाले की परछाई शीशे में नहीं दिखाई देती।

Advertisement

OTT पर भी आएगा फिल्म का यही वर्जन

सोर्स ने कहा कि जब आप इतनी बड़ी फिल्म बनाते हैं, तो अनगिनत बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आदित्य धर और उनकी टीम ने इस गलती को ठीक करवा लिया, यह तारीफ के काबिल है। ओटीटी पर भी फिल्म का यही वर्जन रिलीज किया जाएगा।

11 दिनों में 1300 करोड़ पार

'धुरंधर 2' लगातार छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी ऐसी आंधी आई है, जिसमें कई बड़ी फिल्में के रिकॉर्ड्स उड़ गए। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। 11वें दिन 'धुरंधर 2' ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1361.95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली है। अभी इसकी रफ्तार थमती नहीं दिख रही। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की पॉपुलैरिटी का Mahakali के मेकर्स ने उठाया फायदा? बनाया रिलीज का मास्टर प्लान
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड