‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की पॉपुलैरिटी का Mahakali के मेकर्स ने उठाया फायदा? बनाया रिलीज का मास्टर प्लान
Akshaye Khanna in Mahakali: पूजा अपर्णा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित 'महाकाली' में भूमि शेट्टी लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना को 'असुर गुरु शुक्राचार्य' के रोल में देखा जाएगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akshaye Khanna in Mahakali: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की आगामी तेलुगु एक्शन-माइथोलॉजी फिल्म 'महाकाली' (Mahakali) को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा हाइप बना हुआ है। फैंस खासतौर पर इस फिल्म को देखने के लिए इसलिए बेताब हैं क्योंकि इसमें उनके चहेते अक्षय खन्ना जो नजर आ रहे हैं जो बीते कुछ महीनों से ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल के लिए लोकप्रिय हो रहे हैं।
बता दें कि पूजा अपर्णा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित 'महाकाली' में भूमि शेट्टी लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना को 'असुर गुरु शुक्राचार्य' के रोल में देखा जाएगा जिनका पहला लुक कुछ समय पहले ही जारी किया गया था।
अक्षय खन्ना की 'महाकाली' हिंदी में होगी रिलीज?
'महाकाली' के जरिए अक्षय खन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। एक्टर बहुत सोच-समझकर ही फिल्में साइन करते रहे हैं। अब आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। अब चूंकि वो तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं तो यहां भी वो फैंस का दिल जीतने का एक मौका नहीं गंवाना चाहते।
‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हो चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि 'महाकाली' के मेकर्स उनकी इसी लोकप्रियता का फायदा उठाकर एक नई रिलीज स्ट्रैटेजी बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स 'महाकाली' को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज करने वाले हैं।
Advertisement
'महाकाली' कब होगी रिलीज?
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता प्रशांत वर्मा ने कहा, “हमने अक्षय सर को ‘धुरंधर’ से बहुत पहले ही साइन कर लिया था। ‘महाकाली’ में उनकी भूमिका ही हाइलाइट है।”
मेकर्स उत्तर हिंदी भाषी क्षेत्र में अक्षय खन्ना की उपस्थिति को उजागर करना चाहते हैं। पहले ‘महाकाली’ को केवल तेलुगु में रिलीज करने का प्लान था लेकिन अब ‘धुरंधर’ के बाद, इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा ताकि अक्षय खन्ना के फैंस भी फिल्म को अच्छे से एंजॉय कर पाएं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और इसी साल 2026 में रिलीज होगी।