अपडेटेड 6 April 2025 at 13:55 IST

जैकलीन फर्नांडिस पर टूटा दुखों का पहाड़, साए की तरह साथ रहने वाली मां का छूटा साथ; अस्पताल में तोड़ा दम

जैकलीन की मां किम फर्नांडिस की हार्ट स्ट्रोक आने के बाद 24 मार्च को लीलावती अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था।

Follow : Google News Icon  
jacqueline fernandez
jacqueline fernandez with mother | Image: Instagram

Jacqueline Fernandez Mother Death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके सिर से मां का साया हट गया है। जैकलीन की मां किम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।

किम को कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

लंबे समय से बीमार थीं जैकलीन की मां

जैकलीन की मां किम की हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थीं। आज (6 अप्रैल) उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अबतक जैकलीन ने अपने मां के निधन पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

बताया जाता है कि जैकलीन अपनी मां के बेहद ही करीब थीं। कई इंटरव्यूज में वह उनके साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करती नजर आई हैं। ऐसे में उन्हें खोने से यकीनन एक्ट्रेस टूट गई होंगी।

Advertisement

मार्च में आया था हार्ट स्ट्रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन की मां किम फर्नांडिस की हार्ट स्ट्रोक आने के बाद 24 मार्च को लीलावती अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान जैकलीन भी अपनी मां की देखभाल करने के लिए हॉस्पिटल आती-जाती रहती थीं। कई बार पैपराजी ने उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया।

वहीं, मां की तबीयत बिगड़ने की वजह से जैकलीन इस बार IPL में परफॉर्म करने के लिए नहीं पहुंच सकीं। उनको एक मैच के दौरान परफॉर्मेंस देनी थी।

Advertisement

इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस की मां को साल 2022 में भी हार्ट स्ट्रोक आया था। तब उनका बहरीन में इलाज करवाया गया था। बताते चलें कि किम फर्नांडिस मनामा में रहती थीं। वहीं जैकलीन अपने काम के चलते भारत में रह रही थीं।

यह भी पढ़ें: Sikandar Collection Day 7: एक हफ्ते में सलमान खान की 'सिकंदर' का गेम ओवर, 7 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 13:54 IST