मदर्स डे पर टूटी अभिनेत्री सेलिना जेटली, बेटे की कब्र से लिपटकर रोईं, पति पर लगाया बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ ब्रेनवॉश करने का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने मदर्स डे पर दिवंगत बेटे की कब्र पर रोते हुए पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पति बच्चों को उनसे मिलने नहीं दे रहा और उन्हें हिंदू धर्म के खिलाफ ब्रेनवॉश किया जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

मां अपने बच्चों के साथ बिताया हर पल, उनकी हंसी, उनकी परवरिश के लिए अनगिनत त्याग करती है। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली मां बनने के बाद भी अपने बच्चों से दूर होने की मजबूरी का सामना कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस पीड़ा को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने मदर्स डे के मौके पर अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। वो अपने दिवंगत बेटे की कब्र से लिपटकर खूब रोईं और अपने विदेशी पति पीटर हाग पर बच्चों से संपर्क न करने देने और उन्हें हिंदू धर्म के खिलाफ ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया।
सेलिना ने एक भावुक नोट में लिखा कि यह उनका सबसे दर्द भरा मदर्स डे है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चों को अज्ञात जगह पर ले जाया गया है। पति और ससुराल वाले उन्हें मां से मिलने नहीं दे रहे हैं। सेलिना का कहना है कि बच्चों को उनकी मां और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सेलिना जेटली और पीटर हाग के बीच पिछले कुछ समय से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। नवंबर 2025 में सेलिना ने मुंबई कोर्ट में पति पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। उन्होंने 50 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा था।
Advertisement
अभिनेत्री का आरोप है कि उनके बच्चों को जानबूझकर उनसे दूर रखा जा रहा है। वे कहती हैं, “मेरे बच्चे मुझे और मेरे हिंदू धर्म के खिलाफ ब्रेनवॉश किए जा रहे हैं।” मदर्स डे पर उन्होंने अपने स्वर्गीय बेटे की याद में भावुक पोस्ट की।
बेटे की कब्र से लिपटकर रोईं
सेलिना जेटली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "मदर्स डे के मौके पर इन वीडियो को साझा करने के अलावा मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं है। मैंने अपने बच्चों को उसी दिन खो दिया जब मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया था।" शेयर किए पोस्ट में सेलिना अपने बेटे की कब्र से रोते हुए नजर आ रही हैं।
Advertisement
सेलिना जेटली की अपील
सेलिना ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां बनना दुनिया का सबसे सुंदर अनुभव है, लेकिन बच्चों से अलग होना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने कानूनी लड़ाई में पुलिस की मदद की भी बात की। यह मामला वर्तमान में कोर्ट में चल रहा है।