
Phone Charging Tips: फोन चार्ज करते वक्त कर रहे हैं ये गलती, तो बैटरी लाइफ हो सकती है आधी! जानें क्या करें, क्या नहीं?
Mobile Phone Charging Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक फोन हर वक्त हमारे साथ रहता है। लेकिन कई लोग फोन की बैटरी को लेकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खराब होने लगती है और फोन बार-बार चार्ज करना पड़ता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक अच्छी चले, तो चार्जिंग से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कौन-सी गलतियां बैटरी को नुकसान पहुंचाती हैं और सही तरीका क्या है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कई लोग रात में फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं और सुबह निकालते हैं। लगातार ओवरचार्जिंग से बैटरी पर दबाव पड़ता है।
Image: Freepik
हालांकि नए स्मार्टफोन में ऑटो कट फीचर आता है, फिर भी लंबे समय तक चार्जर से जुड़ा रखना बैटरी की हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।
Image: AIAdvertisement
सस्ता और लोकल चार्जर बैटरी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे फोन गर्म हो सकता है और बैटरी की लाइफ कम होने लगती है। हमेशा ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें।
Image: Freepik
कई लोग बैटरी पूरी खत्म होने के बाद ही फोन चार्ज करते हैं। यह आदत बैटरी की क्षमता को धीरे-धीरे कम कर सकती है। कोशिश करें कि बैटरी 20% के आसपास आते ही फोन चार्ज पर लगा दें।
Image: FreepikAdvertisement
फोन चार्ज करते वक्त गेम खेलना, वीडियो देखना या भारी ऐप्स इस्तेमाल करना फोन को ज्यादा गर्म कर देता है। इससे बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर असर पड़ सकता है।
Image: AI
फास्ट चार्जिंग सुविधा जरूर अच्छी है, लेकिन हर समय इसका इस्तेमाल करने से फोन गर्म हो सकता है। जरूरत होने पर ही फास्ट चार्जिंग करें। इसके अलावा समय-समय पर फोन को रीस्टार्ट करते रहें।
Image: Freepik
फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना बेहतर माना जाता है। बैकग्राउंड में चल रहे बेकार ऐप्स बंद करें। स्क्रीन ब्राइटनेस जरूरत के हिसाब से रखें। बहुत ज्यादा गर्म जगह पर फोन न रखें।
Image: Freepik
हल्का इस्तेमाल जैसे कॉल या मैसेज करना ठीक माना जाता है, लेकिन भारी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग से बचना चाहिए। इससे फोन जल्दी गर्म होता है और बैटरी पर असर पड़ता है।
Image: Freepik