अपडेटेड 10 November 2025 at 12:17 IST

आंखों से लेकर मुस्कान तक, सब कुछ कार्बन कॉपी... कौन है सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाला ये शख्स? फैंस हुए हैरान

Sushant Singh Rajput Hamshakal: सोशल मीडिया पर एक शख्स छाया रहता है, जिसे लोग सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल बताते हैं। युवक का शक्ल से लेकर आंखें और मुस्कान तक सबकुछ सुशांत से मिलता-जुलता है, जिसे देख कई फैंस इमोशनल हो जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
Sushant Singh Rajput look alike
Sushant Singh Rajput look alike | Image: Instagram

Sushant Singh Rajput's lookalike: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 5 साल हो गए हैं, लेकिन फैंस अबतक उन्हें नहीं भूला पाए। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। सुशांत का निधन ऐसे परिस्थितियों में हुआ था, जिससे उनके हर फैन को सदमा लगा था। आज भी सोशल मीडिया पर उनको इंसाफ दिलाने की मांग उठती रहती है।

वैसे तो सुशांत भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। इस बीच उनके हमशक्ल को देख लोग हैरान हो गए और ऐसा कह रहे हैं कि मानो एक्टर फिर से जिंदा हो गए।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक हमशक्ल छाया हुआ है, जिसे देख हर कोई हैरान है। चेहरे से लेकर आंखों और मुस्कान तक शख्स हूबहू सुशांत से मैच करता है। यही वजह है कि लोग उसे सुशांत की कार्बन कॉपी कहते हैं।

इंस्टाग्राम पर अयान नाम का ये शख्स अपने तरह-तरह के फोटोज और वीडियोज शेयर करता है। इसमें उनकी शक्ल से लेकर पर्सनैलिटी एकदम सुशांत सिंह राजपूत से मिलती नजर आती है। अयान का स्टाइल काफी हद तक एक्टर से मिलता है, जिसे देख कई लोग तो कंफ्यूज ही हो जाते हैं। अयान की पोस्ट देख कई लोग अक्सर इमोशनल हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें देख सुशांत की फिर से याद आने लगती है।

Advertisement

अयान को इंस्टाग्राम पर इस वक्त तीन लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हर दिन उनकी फॉलोइंग बढ़ रही हैं। लोग अयान की तस्वीरों और वीडियो पर खूब प्यार भी बरसाते हैं।

अयान की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स आते हैं। कोई लिखता है, "आप एकदम सुशांत सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी हो।" तो कोई यह भी पूछने लगता है कि सुशांत के भाई हो क्या? कई लोग तो यह तक लिखते हैं कि अयान को देख ऐसा लगता है मानो एक्टर का दूसरा जन्म हो गया।

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को ये दुनिया छोड़ गए थे। मुंबई स्थित उनके घर पर उनका पंखे से लटका शव मिला था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता' से की थी। एक्टर ने टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया और ‘काई पो छे', ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और ‘छिछोरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। उनकी एक्टिंग और चार्म ने लाखों दिल जीते।

यह भी पढ़ें: क्यों खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर दिलजीत दोसांझ? पन्नू की धमकी के बाद शो में लगे नारे
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 12:17 IST