शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहंदी गिरफ्तार, ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'देवा' में किरदार निभा चुके अभिनेता और मॉडल रोहुल्लाह मेहंदी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है।

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहंदी गिरफ्तार
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहंदी गिरफ्तार | Image: Instagram

बॉलीवुड से इस वक्त एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहंदी, जो शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में नजर आए थे, कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें मुंबई में कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस कस्टडी मिली है।

सोशल मीडिया से चल रहा था ड्रग्स का नेटवर्क

यह पूरी कार्रवाई काशीमीरा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अंजाम दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्नैपचैट और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कथित तौर पर एमडी ड्रग्स की तस्करी और बिक्री की जा रही है। नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बेहद सतर्कता से फर्जी ग्राहक बनाकर जाल बिछाया।

दहिसर में 5.60 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त

योजना के तहत दहिसर चेक नाका स्थित ठाकुर मॉल के पास कासिफ नाम के व्यक्ति को डिलीवरी देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 28 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है।

शूटिंग सेट के बाहर से गिरफ्तार हुए रोहुल्लाह मेहंदी

पकड़े जाने के बाद कासिफ ने पूछताछ के दौरान रोहुल्लाह मेहंदी का नाम उजागर किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक्टर को ट्रैक किया और मालाड स्थित एक स्टूडियो के बाहर से हिरासत में ले लिया, जहां वे अपनी शूटिंग में व्यस्त थे। पुलिस ने एफआईआर संख्या 437/2026 के तहत रोहुल्लाह मेहंदी को इस केस का मुख्य आरोपी बनाया है। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम के रहने वाले रोहुल्लाह मुंबई के गोरेगांव में रह रहे थे और कई वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुके हैं।

Advertisement

5 दिनों की पुलिस कस्टडी, जांच तेज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। डीसीपी जोन-1 राहुल चव्हाण की निगरानी में पुलिस अब मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें - 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग राहुल गांधी को चाहिए...' अरुणाचल की नदियों में तैराकी पर बोले किरेन रिजिजू
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड