'मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग राहुल गांधी को चाहिए...'अरुणाचल की नदियों में तैराकी पर बोले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज धारा वाली नदियों में तैरने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। रिजिजू ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अरुणाचल की खतरनाक और तेज बहती नदियों में स्विमिंग करने के लिए विशेष ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है, जबकि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोगों के लिए यह उनके बचपन की सामान्य दिनचर्या का हिस्सा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग राहुल गांधी को चाहिए...' अरुणाचल की नदियों में तैराकी पर बोले किरेन रिजिजू
'मैं यहां का खिलाड़ी हूं, ट्रेनिंग राहुल गांधी को चाहिए...' अरुणाचल की नदियों में तैराकी पर बोले किरेन रिजिजू | Image: ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर अक्सर हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिलती रहती है। राहुल गांधी जहां स्विमिंग और मार्शल आर्ट्स के जरिए खुद को फिट रखने की बात करते हैं, वहीं किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में तैरते हुए अपना एक वीडियो साझा कर उन्हें सीधा चैलेंज दे दिया। रिजिजू का कहना है कि शांत स्विमिंग पूल और पहाड़ी नदियों की तेज धार में तैरने में जमीन-आसमान का अंतर होता है, इसलिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को अरुणाचल की नदियों में उतरने से पहले बाकायदा ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी।

'मैं यहां का खिलाड़ी हूं': रिजिजू का राहुल को सुझाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस रूटीन और स्विमिंग के अनुभवों का जिक्र करते रहे हैं। इस पर तंज कसते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी एक स्विमिंग वीडियो साझा की। अरुणाचल प्रदेश की एक तेज बहती नदी में तैरते हुए रिजिजू ने लिखा कि कई लोग उनके वीडियो की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं। हालांकि, रिजिजू का मानना है कि राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की खतरनाक और तेज बहती नदियों में उतरने से पहले विशेष ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा, 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं।' रिजिजू ने स्पष्ट किया कि उनके लिए यह कोई नया स्टंट नहीं बल्कि सामान्य दिनचर्या है, क्योंकि उनका बचपन अरुणाचल के ऐसे ही रोमांचक माहौल में बीता है।

नदी और स्विमिंग पूल में अंतर

रिजिजू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया कि स्विमिंग पूल या शांत पानी में तैरना और पहाड़ी नदियों के तेज बहाव का मुकाबला करना दो बिल्कुल अलग बातें हैं। उन्होंने बताया कि तेज बहती नदी में तैरते समय सिर हमेशा ऊपर रखना चाहिए और शरीर को सीधा रखना होता है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जिन्हें तैरना नहीं आता, उन्हें गहरे पानी में नहीं जाना चाहिए। अरुणाचल की नदियां बहुत विशाल और गहरी होती हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जब राहुल गांधी ने दिया था साथ में वर्कआउट का न्योता

पिछले साल संसद परिसर में राहुल गांधी ने रिजिजू से उनके वर्कआउट रूटीन के बारे में पूछा था और दोनों ने मार्शल आर्ट्स पर भी चर्चा की थी। राहुल ने रिजिजू को साथ में ट्रेनिंग करने का न्योता भी दिया था। फरवरी में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने रिजिजू को जिउ-जित्सु के दांव-पेच ग्रिप, चोक और टैप के जरिए राजनीतिक संदेश समझाने की कोशिश की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड