शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, इरफान पठान ने भावुक Video शेयर कर न्यूली वेड कपल को दी बधाई

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding Video: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी कर ली है। उनकी शादी क एक भावुक वीडियो को पोस्ट करते हुए बधाई दी है।

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding Video
Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding Video | Image: instagram

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार, 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। यह जोड़ी पिछले दो दशकों से एक-दूसरे को जानती थी, लेकिन उनका रिश्ता दो साल पहले शुरू हुआ था। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान का एक बेहद भावुक वीडियो शेयर करते हुए इरफान पठान ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी है।

इरफान पठान ने शेयर किया खास वीडियो

एक्स भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इस जोड़े को बधाई दी है। उन्होंने शादी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आमिर और गौरी शादी की प्रतिज्ञा लेते हुए, एक-दूसरे को गले लगाते हुए और खुशियों में नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इरफान पठान ने दी दिल से बधाई

इरफान पठान ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रिय आमिर भाई और गौरी, शादी की हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे कामना की कि आप दोनों का आने वाला जीवन प्यार, खुशी, हंसी और साथ से भरा हो। पठान ने अल्लाह से इस नए सफर के लिए अनंत खुशियों और आशीर्वाद की प्रार्थना करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

आमिर-गौरी का वेडिंग

आमिर खान ने अपनी शादी के लिए एक क्लासिक व्हाइट शेरवानी चुनी थी। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था और हाथ में कड़ा पहनकर अपने लुक को पूरा किया। वहीं गौरी की बात करें तो उन्होंने भी आमिर से मैचिंग करते हुए खूबसूरत व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ ही एक हैवी नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। बालों की उन्होंने साइड-पार्टेड चोटी बनाई थी और मेकअप को काफी लाइट और नेचुरल रखा। इस सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्राइडल लुक में गौरी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी का सीक्रेट रिवील करना गलत', आकांक्षा के सपोर्ट में उतरीं नेहल

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड