Aamir Khan Emotional Video: इवेंट में किसे देखकर अचानक रोने लगे आमिर खान, एक्टर के साथ दिखीं गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट
Aamir Khan Emotional Video: आमिर खान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें काफी इमोशनल देखा गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aamir Khan Emotional Video: आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में ‘एक दिन की महफिल’ नाम से एक म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया था। यहां पे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान आमिर खान का काफी इमोशनल हो गए और वो रोने लगे। एक्टर का ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इवेंट में भावुक हुए आमिर खान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की परफॉर्मेंस देखकर भावुक हो जाते हैं। इस दौरान उनकी आंखें नम हो जाती हैं। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी उन्हें संभालती नजर आती हैं। यह इमोशनल मोमेंट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए आमिर
इवेंट से सामने आए एक और वीडियो में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ दिखाई देते हैं। इस दौरान लिफ्ट ओवरलोड होने की वजह से कुछ देर तक रुक जाती है। बाद में एक व्यक्ति के बाहर निकलने पर लिफ्ट दोबारा चल पड़ती है। गौरी स्प्रैट भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। वह एक बच्चे के साथ नजर आईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।
इवेंट के दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रैट को बातचीत करते हुए भी देखा गया। इवेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर खान गाना गाते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
कब रिलीज होगी ‘एक दिन’
फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। यह फिल्म पहले 7 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 1 मई तय की गई है।