Centipede Removal Tips

Centipede Removal Tips: किचन-बाथरूम में बढ़ गया है कनखजूरे का आतंक? घर से भगाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Centipede Removal Tips: घर के किचन, बाथरूम और टॉयलेट में अक्सर कनखजूरे नजर आ जाते हैं। ये छोटे लेकिन डरावने दिखने वाले कीड़े नमी वाली जगहों पर तेजी से पनपते हैं। कई बार ये काट भी लेते हैं, जिससे स्किन पर लालपन, खुजली और जलन हो सकती है। गर्मी और बारिश के मौसम में इनकी संख्या और बढ़ जाती है, खासकर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर वाले घरों में इनकी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किचन का सिंक इस्तेमाल के बाद सुखाएं। 
टपकते नल और पाइप को तुरंत ठीक कराएं। 
बाथरूम- किचन में पानी जमा न होने दें।
रात में सोने से पहले फर्श को सूखा रखें।
नमी खत्म होने पर कनखजूरे अपने आप कम हो जाते हैं। 

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गंदगी और खाने के छोटे कण कनखजूरों आ जाते हैं। इसलिए किचन में गिरे हुए खाने को तुरंत साफ करें। गैस स्टोव, स्लैब और कोनों की रोज सफाई करें। डस्टबिन को ढककर रखें और समय पर खाली करें।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिंक और नालियों की नियमित सफाई भी जरूरी है। साफ-सुथरा घर कीड़ों को आने से रोकता है। कई बार कनखजूरे दीवारों, टाइल्स और पाइपलाइन के छोटे-छोटे गैप से घर में घुस आते हैं। इन दरारों को सील कर दें। 

Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दरवाजों के नीचे गैप हो तो डोर स्वीप लगाएं। पाइप के आसपास के खुले हिस्सों को भी बंद करें। इससे इनके आने का रास्ता बंद हो जाएगा। अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजें भी काम आ सकती हैं।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नीम का तेल या नीम की पत्तियां कोनों में रखें। लौंग और तेजपत्ता भी कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा बोरिक पाउडर का हल्का छिड़काव भी असरदार साबित हो सकता है।
 

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें। जहां कनखजूरे ज्यादा दिखते हैं वहां छिड़काव करें। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो पेस्ट कंट्रोल सर्विस की मदद लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कनखजूरे बाहर से घर में आते हैं, इसलिए छत, बालकनी और गार्डन की सफाई भी जरूरी है। गीली मिट्टी, लकड़ी और कचरा जमा न होने दें। पौधों को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि कीड़ों को छिपने की जगह न मिले।
 

Image: freepik
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड