71st National Film Awards: रानी मुखर्जी ने इस अंदाज में लिया अपना पहला नेशनल अवॉर्ड, पहना बेटी के नाम का नेकलेस
71st National Film Awards: रानी मुखर्जी को पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। ये सम्मान उन्हें फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए मिला है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

71st National Film Awards: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस समय नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ये सम्मान उन्हें फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए मिला है। इस खास मौके पर उनके लुक ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर ली।
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है लेकिन हार नहीं मानती। हालांकि, वो केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी एक ऐसी मां हैं जो अपनी लाडली बेटी आदिरा को हमेशा अपने दिल के करीब रखती हैं।
रानी मुखर्जी ने पहना बेटी के नाम का नेकलेस
अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर मर्दानी स्टार ने अपनी बेटी आदिरा को भी एक स्पेशल अंदाज में अपने करीब रखा। वो अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने के लिए सिंपल सी एक ब्राउन साड़ी पहनकर पहुंची थीं जिसमें वो काफी खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही थीं। हालांकि, फैंस की नजरें उनके नेकलेस पर थम गई हैं जिसपर उनकी बेटी आदिरा का नाम लिखा है।
रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
रानी मुखर्जी को आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे" के लिए सम्मानित किया गया है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड जीते हैं लेकिन नेशनल फिल्म अवॉर्ड की बात ही कुछ और है जो भारतीय कलाकारों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।
Advertisement
आज जब रानी मुखर्जी अपना पहला नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर पहुंचीं तो वो काफी खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए सबका अभिवादन किया और अवॉर्ड हासिल किया। सोशल मीडिया पर उनके इस सादगी भरे अंदाज की खूब तारीफ की जा रही है। फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः साउथ इंडस्ट्री से बड़ी खबर, पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घर पर कस्टम विभाग का छापा, इस मामले में एक्शन