Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड ने तोड़ दिया उनका दिल, लव लाइफ पर पहली बार खुलकर की बात
Puneet Superstar: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार ने अपनी लव लाइफ पर पहले बार खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने किसी और से शादी करने के बाद उनका दिल तोड़ दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Puneet Superstar: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कुछ ही घंटों में एविक्ट होने के बावजूद सुर्खियों में रहने वाले पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अतरंगी और अनोखे वीडियोज के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले पुनीत अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं, लेकिन इस बार वह अपने मजाकिया अंदाज में नहीं बल्कि इमोशन्स की वजह से सुर्खियों में आए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की और दिल छू लेने वाला किस्सा शेयर किया है।
जिससे प्यार था, उसकी हो गई शादी
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान जब पुनीत सुपरस्टार से पूछा गया कि क्या वह किसी से प्यार करते हैं, तो उन्होंने सादगी भरे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक लड़की थी जिससे वह प्यार करते थे, लेकिन अब उसकी शादी हो चुकी है। पुनीत सुपरस्टार ने बताया कि वह लड़की भी उनसे प्यार करती थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि दोनों साथ नहीं रह पाए वो लोग। उन्होंने साफ कहा कि उनके रिश्ते में कभी कोई गलत बात नहीं थी। जब लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता उसकी शादी किसी पुराने रिश्तेदार से तय कर चुके हैं और वे इस फैसले को बदलने के लिए तैयार नहीं हैं, तब उन्होंने खुद पीछे हटने का फैसला लिया था।
गर्लफ्रेंड ने क्यों नहीं लड़ा रिश्ता
इस सवाल पर पुनीत ने बेहद परिपक्व सोच दिखाते हुए कहा कि अगर कोई लड़की आज किसी के लिए अपने माता-पिता को छोड़ सकती है, तो कल किसी और के लिए भी वही कर सकती है। इसी सोच के साथ उन्होंने उस लड़की से कहा कि अगर वह अपनी शादी में खुश रह सकती है, तो उसे उसी रास्ते पर जाना चाहिए। पुनीत ने खुद ही रिश्ते को यहीं खत्म कर दिया था।
गर्लफ्रेंड को आज भी करते हैं याद
पुनीत सुपरस्टार ने बताया कि आज भी वह उस लड़की को याद करते हैं, लेकिन दोनों के बीच अब कोई बातचीत नहीं होती है। न तो किसी को ब्लॉक किया गया है और न ही कोई शिकायत है। त्योहारों पर बस कभी-कभार मैसेज आ जाता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उसकी लाइफ में कोई और न होता, तो वह उससे शादी जरूर करते।