अपडेटेड 9 November 2025 at 11:19 IST

Bigg Boss 19: अपशब्दों के बाद फरहाना भट्ट के लिए खुला घर का दरवाजा, क्या शो से कट जाएगा एक्ट्रेस का पत्ता?

Bigg Boss 19:  बिग बॉस में हर वीकेंड घरवालों की क्लास लगती रहती है। वीकेंड के नए प्रोमो में इस बार फरहाना भट्ट की क्लास लगी है। प्रोमो में देखा जा सकता कि अपशब्दों के बाद फरहाना भट्ट के लिए बिग बॉस हाउस का दरवाजा खोल दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में हर दिन घरवालों का ड्रामा बढ़ते जा रहा है। बीबी में हर हफ्ते किसी का किसी की क्लास लगते रहती है। एक नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल के साथ-साथ फरहाना भट्ट की जबरदस्त क्लास लग रही है। फरहाना भट्ट की क्लास का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन दो कंटेस्टेंट के बाद नीलम गिरी पर भी होस्ट का गुस्सा खूब फूटा।

नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना को घटिया बातें बोलने पर सिर्फ फरहाना भट्ट का ही नहीं, बल्कि  तान्या मित्तल और नीलम गिरी पर भी होस्ट का गुस्सा खूब फूटा है। फरहाना भट्ट और होस्ट का बहस इस कदर बढ़ गया कि फरहाना भट्ट के लिए बीबी का दरवाजा तक खोल दिया गया। प्रोमो में दिखाया गया कि हो सकता है कि फरहाना भट्ट का पत्ता शो से कट भी सकता है। जी हां, होस्ट में उन्हें घर से बाहर निकल जाने का फरमान भी सुना डाला है।

फरहाना भट्ट की क्लास

Bigg Boss 19 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बीबी होस्ट सलमान खान ने फरहाना भट्ट की क्लास लगाते हुए कहा कि 'यह शो लोग मेरी वजह से देख रहे हैं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं लोग आप जैसे किसी को मेरी वजह से जान रहे हैं'। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ जाती है कि सलमान खान कहते हैं कि 'मैं दरवाजा खोल देता हूँ, आप यहां से जा सकती है'। उन्होंने कहा कि गौरव का शो मैंने, मेरी मां ने देखा है और वो एक सुपरस्टार है'। इसके बाद सलमान फरहाना को घर से निकल जाए का फरमान जारी कर देते हैं।

तान्या और नीलम गिरी की भी लगी क्लास

सलमान खान ने प्रोमो में सिर्फ फरहाना भट्ट की ही क्लास नहीं लगाई, बल्कि तान्या और नीलम गिरी की भी क्लास लगी है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान तान्या मित्तल और नीलम गिरी को फटकार लगा रहे हैं। हालांकि, प्रोमो में इन दोनों की क्लास फरहाना भट्ट से पहले ही लग चुकी थी।

Advertisement

क्या हो सकता है डबल एविक्शन?

बिग बॉस के फैन पेज और अन्य खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि इस हफ्ते फरहाना भट्ट के अलावा, तान्या मित्तल या नीलम गिरी का पत्ता कट सकता है।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझ रहे थे विजय वर्मा, फिर आमिर की बेटी आइरा ने मुश्किल वक्त में दिया एक्टर का साथ

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 November 2025 at 11:19 IST