‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी का एक और किरदार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, असम और महाराष्ट्र में दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग

आशीष चंचलानी ने असम और महाराष्ट्र में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की है।

Follow : Google News Icon  
Ashish Chanchlani reaches Supreme Court
Ashish Chanchlani reaches Supreme Court | Image: Image: Facebook

India's Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट शो कोंट्रोवर्सी में शामिल एक और आरोपी यूट्यूबर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आशीष चंचलानी ने असम और महाराष्ट्र में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की है। सुप्रीम कोर्ट कल यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा।

हालांकि 12 फरवरी को गुवाहाटी हाईकोर्ट ने आशीष चंचलानी को अग्रिम जमानत देते हुए 10 दिन के अंदर उन्हें जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख तय की गई है। सिंगल जज ने मामले में केस डायरी भी मांगी है।

आशीष चंचलानी को मिली अंतरिम अग्रिम जमानत

गौरतलब है कि आलोक बोरूआ की शिकायत पर दर्ज FIR में आरोप लगाया गया था कि चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य ने शो में अश्लीलता को बढ़ावा दिया था। हाई कोर्ट के समक्ष चंचलानी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दिगंत दास और वकील जॉयराज बोरा ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा और कहा कि ‘चंचलानी निर्दोष हैं क्योंकि उन्होंने FIR में मेंशन किया गया कोई भी कमेंट नहीं किया था’।

Advertisement

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कंट्रोवर्सी क्या है?

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने पिछले साल जून में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नाम का एक पैरोडी शो शुरू किया था जो यूट्यूब पर आता था। इसके हर एपिसोड में अलग-अलग जज आते थे। हालिया एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ साथ अपूर्वा मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी नजर आए थे।

Advertisement

शो में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए रणवीर ने उससे माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर एक सवाल पूछ डाला जिसपर ये हंगामा मचा हुआ है। द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा का भी किया एक कमेंट लोगों को रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ता देख समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड अपने चैनल से डिलीट कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया के बाद Ashish Chanchlani को बड़ी राहत, गुवाहाटी कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, फिलहाल नहीं होंगे गिरफ्तार

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड