वेडिंग एनिवर्सरी पर Aishwarya Rai ने लुटाया पति अभिषेक पर प्यार, साथ देख खुशी से झूमे फैंस; बोले- किसी की नजर न लगे
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Abhishek Bachchan- Aishwarya Rai News: स्टार कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर ही अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। काफी समय तक दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियों में रही, लेकिन ये केवल अफवाह ही साबित हुईं। अभिषेक और ऐश्वर्या साथ हैं और दोनों ने एक साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने अभिषेक संग फोटो शेयर कर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय ने शेयर की फोटो
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति अभिषेक और बेटी अराध्या संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हार्ट वाला इमोजी शेयर की। फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या को लाइट शेडेड आउटफिट में मैचिंग करते देखा जा सकता है। तीनों एक साथ बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
फैंस ने लुटाया कपल पर प्यार
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आखिरकार सब ठीक हो गया... परिवार से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।" दूसरे यूजर ने कहा, "इतने लंबे समय के बाद आप लोगों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।" अन्य यूजर ने लिखा, "कहां गए वो लोग जो कह रहे थे कि ये तलाक लेने वाले हैं? देखो दोनों साथ कितने खुश है।" एक और यूजर ने कहा, "आप दोनों की किसी की नजर न लगे।"
Advertisement
सोशल मीडिया पर छाया ऐश-अभिषेक और अराध्या का डांस
तलाक की खबरों के बीच हाल ही में कजिन की शादी में अभिषेक- ऐश्वर्या और अराध्या तीनों को 'कजरा रे' पर डांस करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
जब तलाक की खबरों ने तोड़ दिया था फैंस का दिल
साल 2024 में ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं। दरअसल, कई इवेंट्स पर ऐश्वर्या को बच्चन परिवार से अलग स्पॉट किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या और अराध्या, बच्चन फैमिली के साथ नजर नहीं आई। जहां अमिताभ बच्चन, जया और अभिषेक एक साथ स्पॉट किए गए थे। तो वहीं ऐश्वर्या और अराध्या अलग से पहुंचे थे। इसके बाद दोनों के अलग होने की गॉसिप शुरू हो गई थीं। वहीं, इस बीच अभिषेक के एक्ट्रेस निम्रत कौर संग अफेयर की खबरें भी आने लगी। दोनों ने वैसे तो इन खबरों पर कभी कुछ रिएक्ट नहीं किया। अब दोनों को साथ देख ऐसा लग रहा है कि इनके बीच सब ठीक है।