अपडेटेड 23 November 2024 at 10:02 IST
Wayanad By Election: 'अगर वायनाड के लोगों को विकास...', मतगणना के बीच नव्या हरिदास का बड़ा दावा
केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। वोटों की गिनती के बीच BJP उम्मीदवार नव्या हरिदास ने जनता से कही बड़ी बात।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Wayanad By Election Result: केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के आज, 23 नवंबर को नतीते आने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरु हो गई है। इस सीट के नतीजे पर पूरे देश की नजरें टिकी है। यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रहीं हैं और यह उनकी चुनावी पारी का आगाज भी है। प्रियंका को बीजेपी प्रत्याषी नव्या हरिदास टक्कर दे रही हैं। मतगणना के बीत नव्या हरिदास ने बड़ा दावा किया है।
राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से इस बार उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ी। वायनाड सीट पर पर उपचुनाव में लगभग 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग से कम है। इस चुनाव से प्रियंका गांधी की सक्रीय राजनीति में एंट्री हुई है। मगर उनकी राहें इतनी आसान नहीं है। बीजेपी ने उन्हें टक्कर देने के लिए नव्या हरिदास को मैदान में उतारा। अब नतीजों को लेकर नव्या हरिदास ने वायनाड की जनता से बड़ी बात कही है।
वायनाड की जनता ने विकास के लिए वोटिंग की-नव्या हरिदास
वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने मतगणना पर कहा, "हमारे पास अगले 5 वर्षों में लागू करने के लिए स्पष्ट योजनाएं हैं। अगर लोगों को वायनाड भूमि के विकास में दृढ़ विश्वास है, तो वे NDA को समर्थन देंगे।"
नव्या हरिदास और प्रियंका के बीच टक्कर
बता दें कि 39 वर्षीय नव्या हरिदास दो बार कोझिकोड निगम पार्षद रह चुकी हैं और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी के खिलाफ उपचुनाव लड़ रही हैं। नव्या हरिदास बीजेपी की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री वाली नव्या ने बैंक में बतौर सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ढाई साल तक काम किया। 2009 में शादी के बाद वो सिंगापुर चली गईं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 08:29 IST