Jharkhand: वोटों की गिनती के बीच अलर्ट पर JMM, मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट बंद करने की मांग

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट बंद करने की मांग की है।

Follow : Google News Icon  
Supriyo Bhattacharya
Supriyo Bhattacharya | Image: ANI

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती आज, 23 नवंबर को रही है। मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां NDA और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों दल अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच JMM ने चुनाव आयोग से मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट सेवा निलंबित करने की मांग की है।

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मतगणना से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात को चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी। JMM ने पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की। इसके लिए पार्टी ने आयोग को वजह भी बताई। झामुमो ने भाजपा पर अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को यहां तैनात किए जाने का आरोप लगाया है।

JMM ने मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट बंद करने की मांग

JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में दावा किया, हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भाजपा ने मतगणना केंद्रों के बाहर अन्य राज्यों से बुलाये गए इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को तैनात किया है। यह एक गंभीर मामला है। इसे ध्यान में रखकर मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाएंगे-महुआ माजी 

इधर नतीजों से पहले दोनों दल के नेता अपनी-अपनी पार्टी की जात का दावा कर रहे हैं। रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है, मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे और जो काम समय की कमी के कारण नहीं हो पाए, उन्हें भी पूरा करेंगे। हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाएंगे, वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हम उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"

5 वर्षों की काली रात का आज अंत

वहीं, रांची से भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मतगणना से पहले कहा, 'लोगों में बहुत उत्साह है। 5 वर्षों से जो काली रात थी उसका अंत निकट आ गया है। आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। NDA झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर सरकार बनाएगी।

Advertisement

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के हिसाब से 81 विधानसभा क्षेत्रों में 68.95 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं 23 नवंबर, शनिवार को वोटिंग का रिजल्ट आने वाला है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कब होंगे नगर निगम के चुनाव? सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड