'पहली बार ये चुनाव दादा के बिना...', बारामती उपचुनाव के लिए वोट डालने पहुंची सुनेत्रा पवार हुईं भावुक, जनता से अजित पवार के लिए की ये अपील
बारामती सीट पर दिवंगत दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने यहां की जनता से अजित पवार के लिए की बड़ी अपील की हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। इन सीटों पर भी आज, 23 अप्रैल को वोटिंग हो रहा है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं। वोट डालने पहुंचीं सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपने दिवंगत पति अजित पवार के लिए बड़ी अपील की है। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आ रही थीं।
महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान जारी है। बारामती सीट पर दिवंगत दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की प्रमुख और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मतदान के बीच बारामती की जनता से भावुक अपील की है।
पहला चुनाव अजित दादा के बिना-सुनेत्रा पवार
बारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2026 पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा, "बारामती की जनता पिछले 60 सालों से पवार साहब के साथ रही है और समर्थन दिया है और ये जो चुनाव हो रहा है वो उनके बिना हो रहा है इसलिए ये चुनाव बारामती की जनता अपने हाथों में ली है और यहां की जनता अपना वोट उनको एक श्रद्धांजलि के रूप में देना चाहती है और उसके लिए आज सब लोग बाहर आ रहे हैं।"
सुनेत्रा पवार ने लोगों से की भावुक अपील
सुनेत्रा पवार ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, “बारामती के लोगों को पता है कि इतने साल जो दादा ने उनके लिए काम किया उनको वापस देने के लिए आज का ही दिन है इसलिए जनता अपना कीमती वोट उनके लिए डालना चाहती है।”
Advertisement
अजित दादा को श्रद्धांजलि
वोट डालने बारामती पहुंचे सुनेत्रा पवार ने पहले अजित दादा के स्मृतिस्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके बड़े बेटे भी साथ नजर आए। बारामती विधानसभा उपचुनाव 23 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3.84 लाख है। अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।