Bengal Election: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए वोटिंग के बीच PM मोदी ने महिला मतदाताओं से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच पीएम मोदी ने बंगाल की महिला मतदाताओं से बड़ी अपील की है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू होते ही, पोलिंग बूथों पर लंबी-लबी कतारें नजर आ रही है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के वोटर्स से बड़ी अपील की है।
पश्चिम बंगाल में मतदान को सुगम और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भारी संख्या में केंद्रीय बल भी तैनात किए हैं। मतदान केंद्रों में सुबह से भारी उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने बंगाल के मतदाताओं से बड़ी अपील की है।
PM मोदी की महिला मतदाताओं से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताक़त के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"
पहले चरण में इतने मतदाता मैदान में
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
Advertisement
BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर
बंगाल में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन ममता बनर्जी को साथ भाजपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहले चरण के 152 सीटों में से 59 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों पर वह सिर्फ 18 सीटों पर ही कब्जा कर पाई। ऐसे में भाजपा के सत्ता में आने की राह में पहला चरण में आगे निकला बहुत जरूरी है।