उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्य निर्विरोध चुने गए, BJP के 7 तो सपा के 3, देखें लिस्ट
Uttar Pradesh Legislative Council Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में बड़ी खबर सामने आ रही है। सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Uttar Pradesh Legislative Council Results: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
ये है पूरी लिस्ट
- बीजेपी से 7 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
- सपा से 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
- सुभासपा, अपना दल सोनेलाल और राष्ट्रीय लोकदल के भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
इन उम्मीदवारों को मिली जीत
सहायक निर्वाचन अधिकारी राम औतार सिंह द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 में बृहस्पतिवार को नाम वापसी की आखिरी तिथि की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया ।
सिंह ने बताया में कहा कि निर्वाचित प्रत्याशियों में डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, आशीष पटेल, विच्छेलाल, योगेश चौधरी, बलराम यादव, शाह आलम एवं किरण पाल कश्यप शामिल हैं ।
निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने प्रमाण पत्र दिए। निर्वाचित प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल शामिल हैं, जबकि अपना दल (एस) की ओर से आशीष पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से विच्छेलाल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से योगेश चौधरी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी बलराम यादव, शाह आलम एवं किरण पाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। उप्र विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल इस साल मई में समाप्त हो रहा था।
Advertisement
बिहार के 11 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। मुख्यमंत्री का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा ।
कुमार के अलावा, विधान परिषद की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले विभिन्न दलों के 10 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
Advertisement
कुमार अपना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा सचिवालय पहुंचे। उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह "ललन" तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा थे। उच्च सदन के लिए चुने गए अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (राजद), राज्य मंत्री संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (भाजपा) शामिल हैं।
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)