मतगणना के बीच अखिलेश यादव की पार्टी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, BJP पर 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप!

UP Bypoll Results: समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए है कि चुनावी मतगणना का डाटा वेबसाइट पर देर से अपलोड हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Rajeev Kumar
अखिलेश की पार्टी चुनाव आयोग पर भड़की | Image: PTI

UP Bypoll Results: समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए है कि चुनावी मतगणना का डाटा वेबसाइट पर देर से क्यों अपलोड किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग, सीईओ उत्तर प्रदेश और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से यह भी पूछा कि, क्या BJP के सत्ता में होने के कारण चुनाव आयोग BJP से मिलीभगत कर किसी धांधली की साजिश रच रहा है? समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जनमत के साथ खिलवाड़ किया गया, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो सकती है। पार्टी ने चुनाव आयोग को बेईमान करार देते हुए कहा कि अब जनता भी उसकी धांधली को समझ रही है और गुस्से में है।

7 सीटों पर BJP को बढ़त, 2 सीटों पर सपा आगे

यूपी उपचुनाव का आज फाइनल डे है। 9 विधानसभा सीटों पर वोटों की काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में BJP गठबंधन 7 सीटों पर आगे है। जबकि 2 सीटों पर सपा बढ़त बनाए हुए है। अखिलेश के गढ़ करहल में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप आगे चल रहे हैं।

मुरादाबाद की मुस्लिम बहुल कुंदकरी में बड़ा उलटफेर हुआ है। BJP प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान से करीब 6 हजार से ज्यादा वोट की बढ़त ले ली है। वहीं, कानपुर की सीसामऊ सीट पर एक वक्त भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आगे निकल गए थे, लेकिन पांचवें राउंड तक नसीम सोलंकी फिर आगे निकल गई। उनकी 10 हजार वोट की बढ़त है। हालांकि, रिजल्ट से योगी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। लेकिन, लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने खुद को कितना रिकवर किया, यह देखने वाली बात होगी। यही वजह है कि उपचुनाव में भाजपा और सपा ने ताकत लगा दी।

9 सीटों के शुरुआती रुझान

सीटकौन आगेकौन पीछे
सीसामऊनसीम सोलंकी (सपा)सुरेश अवस्थी (BJP)
फूलपुरदीपक पटेल (BJP)मुज्तबा सिद्दीकी (सपा)
करहलतेज प्रताप यादव (सपा)​​​​​​​अनुजेश यादव (BJP)
कुंदरकीरामवीर सिंह (BJP)हाजी रिजवान (सपा)
कटेहरीधर्मराज निषाद (BJP)शोभावती वर्मा (सपा)
मझवांसुचिस्मिता मौर्य (BJP)ज्योति बिंद (सपा)
मीरापुरमिथलेश पाल (रालोद )सुम्बुल राणा (सपा)
गाजियाबादसंजीव शर्मा (BJP)सिंहराज जाटव (सपा)
खैरसुरेंद्र दिलेर (BJP)चारू केन (सपा)

नतीजों का बेसब्री से इंतजार

यूपी की नौ सीटों पर 20 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। यूपी में मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है। मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है। डाक मतपत्रों के जरिए डाले गए मतों की गणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती जारी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ Live: महाराष्ट्र की साकोली सीट पर कांग्रेस नेता नाना पटोले पिछड़े

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड