VIP Seats Results: महाराष्ट्र और झारखंड में जबरदस्त उलटफेर... कई दिग्गज चुनाव हारे, कुछ की जीत
Maharashtra-Jharkhand VIP Candidates: जनता की अदालत में महाराष्ट्र और झारखंड के भीतर राजनीतिक दलों और नेताओं के भविष्य का फैसला हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव हुए, जिसमें 4136 उम्मीदवारों की किस्मत जनता ने लिखी है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1211 उम्मीदवारों ने दांव खेला।
- चुनाव न्यूज़
- 12 min read

Live Blog
Maharashtra-Jharkhand Election Results: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई में महायुति जीत की ओर बढ़ रही है। इन चुनावों ने असली शिवसेना और असली एनसीपी का भी फैसला कर दिया है। बीजेपी महाराष्ट्र में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इधर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में जेएमएम को कड़ी टक्कर दे रही है।
Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति
Maharashtra VIP Seats Results Live: शाम 4 बजे तक: महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति ( Maharashtra VIP Seats Results)
कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे 120335 वोट से आगे
नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 33176 वोट से आगे
बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार 89110 वोट से आगे
माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 15770 वोट से पीछे
वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 8801 वोट से आगे
कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 12690 वोट से आगे
सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल 79762 वोट से पीछे
मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी 12753 वोट से जीते
बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार 89110 वोट से पीछे
बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी 9805 वोट से पीछे
साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले 904 वोट से पीछे
मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी 27468 वोट से पीछे
दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 38545 वोट से पीछे
भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 23687 वोट से आगे
कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे 58007 वोट से जीते
निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर 13740 वोट से आगे
कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ 26408 वोट से जीतीं
काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख 27106 वोट से पीछे
विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत 15526 वोट से आगे
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति
Jharkhand Election Result Live: दोपहर 3.30 बजे: झारखंड के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति (Jharkhand VIP Seats Results)
बरहेट: हेमंत सोरेन 26858 वोट से आगे
धनवार: बाबूलाल मरांडी 19283 वोट से आगे
दुमका: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 13770 वोट से आगे
टुंडी: मथुरा महतो 25308 वोट से आगे
चंदनकियारी: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी JMM के उमाकान्त रजक से 33733 वोट से हारे
गांडे: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 8933 वोट से आगे
सिल्ली: आजसू प्रमुख सुदेश महतो 16893 वोट से पीछे
जामताड़ा: सीता सोरेन 38052 वोट से पीछे
बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम 9731 वोट से पीछे
घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन 18215 वोट से पीछे
जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा 8117 वोट से पीछे
पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा 9238 वोट से पीछे
जमशेदपुर पूर्व: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू 35170 वोट से आगे
जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता 26680 वोट से पीछे
रांची: महुआ माजी 6466 वोट से पीछे
लोहरदगा: रामेश्वर उरांव 34069 वोट से आगे
Advertisement
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में बीजेपी को प्रचंड जीत, अकेले 130 सीट पर बढ़त
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र की बीजेपी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करता दिख रहा है। अकेले 130 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल है।
Maharashtra Election Result Live: कंकावली सीट से नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने जीत हासिल की
Maharashtra Election Result Live: कंकावली विधानसभा सीट से नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें 58007 वोटों के अंतर से जीत मिली है।
Advertisement
Maharashtra Election Result Live: बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी पिछड़े
Maharashtra Election Result Live: बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी चुनाव में पिछड़ गए हैं। जीशान सिद्दीकी लगभग 7789 वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने अजित पवार की पार्टी एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। महाराष्ट्र में चुनावों से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से वो एनसीपी में आए थे।
Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र में प्रमुख सीटों के नतीजे
Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र में प्रमुख सीटों के नतीजे ( Maharashtra VIP Seats Results)
कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे 70733 वोट से आगे
नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 24593 वोट से आगे
बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार 60636 वोट से आगे
माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 12305 वोट से पीछे
वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 4662 वोट से पीछे
कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 2317 वोट से पीछे
सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल 75293 वोट से पीछे
मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी 10023 वोट से आगे
बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार 60636 वोट से पीछे
बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी 7013 वोट से पीछे
साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले 321 वोट से आगे
मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी 14013 वोट से पीछे
दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 13401 वोट से पीछे
भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 15454 वोट से आगे
कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे 56211 वोट से आगे
निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर 12890 वोट से आगे
कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ 20975 वोट से आगे
काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख 18924 वोट से पीछे
विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत 15352 वोट से आगे
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति
Jharkhand Election Result Live: दोपहर 1.30 बजे: झारखंड के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति (Jharkhand VIP Seats Results)
बरहेट: हेमंत सोरेन 17347 वोट से आगे
धनवार: बाबूलाल मरांडी 12127 वोट से आगे
नाला: रवींद्र नाथ महतो 9695 वोट से आगे
दुमका: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 4104 वोट से पीछे
टुंडी: मथुरा महतो 25839 वोट से आगे
चंदनकियारी: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी 30164 से पीछे
गांडे: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 5362 वोट से पीछे
सिल्ली: आजसू प्रमुख सुदेश महतो 8371 वोट से पीछे
जामताड़ा: सीता सोरेन 33481 वोट से पीछे
बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम 5579 वोट से पीछे
घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन 11757 वोट से पीछे
जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा 576 वोट से पीछे
पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा 1595 वोट से आगे
जमशेदपुर पूर्व: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू 23527 वोट से आगे
जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता 25803 वोट से पीछे
रांची: महुआ माजी 40958 वोट से पीछे
लोहरदगा: रामेश्वर उरांव 23513 वोट से आगे
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के रुझानों में हेमंत सोरेन की अगुवाई में INDI गठबंधन को बहुमत
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के विधानसभा चुनाव में NDA और INDI गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। दोपहर 1 बजे तक सभी 81 सीटों पर आए रुझानों में INDI गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एनडीए को 29 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में महायुति के प्रदर्शन ने चौंकाया, अब तक 223 सीटों पर बढ़त
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 56, एनसीपी 39 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 19 सीट, शिवसेना-यूबीटी को 18 सीट और एनसीपी-शरद पवार को 12 सीटों पर बढ़त हासिल है।
Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार के बेटे अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े
Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं की नई पीढ़ी अब तक के रुझानों में पीछे चल रही है। राज ठाकरे के बेटे अमित, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य, शरद पवार के बेटे युगेंद्र पवार और अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख रुझानों में पिछड़ गए हैं।
महाराष्ट्र में 20 प्रमुख सीटों के नतीजे ( Maharashtra VIP Seats Results)
कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे आगे
नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगे
बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार आगे
माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पीछे
वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पीछे
कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पीछे
सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल पीछे
मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी आगे
बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार पीछे
बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी पीछे
साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले आगे
मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी पीछे
दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पीछे
भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण आगे
कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे आगे
निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर आगे
कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ आगे
काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख पीछे
इस्लामपुर सीट: एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल पीछे
विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत आगे
Jharkhand VIP Seats Results Live: झारखंड में हेमंत सोरेन की पत्नी और भाई अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े
Jharkhand VIP Seats Results Live: झारखंड में जबरदस्त उलटफेर देखा जा रहा है। सुबह साढ़े 11 बजे तक के रुझानों में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन पीछे रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार के रूप में सीता सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम जैसे दिग्गज भी पिछड़ गए हैं।
झारखंड की प्रमुख सीटों के नतीजे (Jharkhand VIP Seats Results)
बरहेट: हेमंत सोरेन आगे
धनवार: बाबूलाल मरांडी आगे
नाला: रवीद्र नाथ महतो आगे
दुमका: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन पीछे
टुंडी: मथुरा महतो आगे
चंदनकियारी: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पीछे
गांडे: कल्पना सोरेन पीछे
सिल्ली: आजसू प्रमुख सुदेश महतो पीछे
जामताड़ा: सीता सोरेन पीछे
बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम पीछे
घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन आगे
जगन्नाथपुर: मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पीछे
पोटका: अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा आगे
जमशेदपुर पूर्व: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू आगे
जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता पीछे
रांची: महुआ माजी पीछे
लोहरदगा: रामेश्वर उरांव आगे
Jharkhand Election Result Live: झारखंड में NDA और INDI गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर
Jharkhand Election Result Live: झारखंड के विधानसभा चुनाव में NDA और INDI गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। सुबह पौने 11 बजे तक सभी 81 सीटों पर आए रुझानों में INDI गठबंधन 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि एनडीए को 29 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में महायुति के प्रदर्शन ने चौंकाया, अब तक 219 सीटों पर बढ़त
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में सुबह पौने 11 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बीजेपी 125 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 55, एनसीपी 35 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 22 सीट, शिवसेना-यूबीटी को 17 सीट और एनसीपी-शरद पवार को 13 सीटों पर बढ़त हासिल है।
Maharashtra Election Result Live: साकोली सीट से नाना पटोले पिछड़े
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में साकोली सीट से कांग्रेस के नेता नाना पटोले पीछे हो गए हैं। वो लगभग 2700 वोटों से पिछड़ गए हैं।
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे से लेकर अजित पवार और आदित्य ठाकरे तक मैदान में
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में इस बार कई युवा अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जिनमें कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटा-बेटियां हैं तो पुराने धुरंधर नेताओं की नई पीढ़ी है। फिलहाल महाराष्ट्र के कुछ सबसे प्रमुख उम्मीदवारों के नाम गिनाते हैं...
महाराष्ट्र चुनाव में उतरे 20 प्रमुख चेहरे ( Maharashtra VIP Candidates)
- शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde - Kopri-Pachpakhadi Assembly): कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने केदार जाधव दिघे को टिकट दिया है।
- उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis- Nagpur South) : नागपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने गिरिश कृष्णराव पांडव को टिकट दिया है।
- एनसीपी प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar- Baramati): बारामती विधानसभा सीट से मैदान में हैं और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार से उनका मुकाबला है।
- राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray- Mahim): माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और शिवसेना-यूबीटी के उम्मीदवार महेश बालीराम सावंत से मुकाबला है।
- उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (Ditya Thackeray- Worli): वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को उतारा है।
- महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule- Kamathi): कामठी सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के सुरेश यादवराव से मुकाबला है।
- पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल (Jayashree Patil- Sangli): सांगली से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के धनंजय हरि गाडगलि और कांग्रेस के पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल से है।
- महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी (Abu Azmi-Mankhurd Shivajinagar): मानखुर्द शिवाजीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला अजित पवार की एनसीपी के कैंडिडेट नवाब मलिक और शिवसेना (शिंदे) के कैंडिडेट सुरेश पाटिल से है।
- शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार (Yugendra Pawar-Baramati): बारामती विधानसभा सीट पर उनका मुकाबला अपने चाचा अजित पवार के साथ है।
- बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui- Bandra East): अजित पवार की एनसीपी के टिकट पर बांद्रा ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना-यूबीटी के प्रत्याशी वरुण सतीश सरदेसाई से मुकाबला है।
- महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Nana Patole- Sakoli Seat): साकोली सीट पर कांग्रेस नेता का मुकाबला बीजेपी के अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर के साथ है।
- शाइना एनसी (Shaina NC- Mumbadevi Seat): मुंबादेवी सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने टिकट दिया है। कांग्रेस के अमिन पटेल से उनका मुकाबला है।
- पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan- South Karad): दक्षिण कराड से कांग्रेस ने टिकट दिया है। बीजेपी ने अतुल सुरेश भोसले को मैदान में उतारा है।
- पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण (Sreejaya Chavan- Bhokar Seat): भोकर सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने पप्पू बाबूराव को खड़ा किया है।
- नारायण राणे के बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane- Kankavli): कांकावली से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना-यूबीटी ने संदेश भास्कर को टिकट दिया है।
- पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर (Sambhaji Patil Nilangekar- Nilanga): निलंगा सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी अभय सतीश सालुंके से होगा।
- गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ (Sulabha Gaikwad- Kalyan East): कल्याण ईस्ट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। शिवसेना-यूबीटी ने धनंजय बाबूराव बोडरे को टिकट दिया है।
- अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख (Salil Deshmukh- Katol Seat): काटोल सीट से एनसीपी-शरद गुट ने टिकट दिया है। बीजेपी के चरण सिंह ठाकुर उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
- एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil- Islampur Seat): इस्लामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। NCP अजित पवार गुट के नेता निशिकांत भोसले पाटिल उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
- संजय राउत के भाई सुनील राउत (Sunil Raut- Vikhroli Seat): विक्रोली सीट से शिवसेना-यूबीटी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें शिवसेना-शिंदे की उम्मीदवार सुवर्णा करांजे टक्कर दे रही हैं।
Jharkhand Election Result Live: झारखंड में हेमंत सोरेन से लेकर सुदेश महतो तक मैदान में
Jharkhand Election Result Live: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो जैसे कई बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ा है। झारखंड के बड़े नेताओं की लिस्ट...
झारखंड के प्रमुख उम्मीदवार (Jharkhand VIP Candidates)
हेमंत सोरेन: बरहेट
बाबूलाल मरांडी: धनवार
रवीद्र नाथ महतो: नाला
बसंत सोरेन: दुमका
मथुरा महतो: टुंडी
अमर बाउरी: चंदनकियारी
कल्पना सोरेन: गांडे
आजसू प्रमुख सुदेश महतो: सिल्ली
सीता सोरेन: जामताड़ा
लोबिन हेम्ब्रोम: बोरियो
चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन: घाटशिला
मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा: जगन्नाथपुर
अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा: पोटका
रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू: जमशेदपुर पूर्व
बन्ना गुप्ता: जमशेदपुर पश्चिम
महुआ माजी: रांची
रामेश्वर उरांव: लोहरदगा
Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: महाराष्ट्र और झारखंड में कई बड़े चेहरे मैदान में
Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: महाराष्ट्र और झारखंड में कई बड़े चेहरे मैदान में उतरे हैं। एकनाथ शिंदे और हेमंत सोरेन के अलावा कई पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। उसके अलावा कई युवा अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं, जिनकी जीत -हार का निर्णय आज हो रहा है।
Maharashtra-Jharkhand Election Result Live Update: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू
Maharashtra-Jharkhand Election Result Live Update: महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव हुए। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबरत को मतदान हुआ।