अपडेटेड 23 November 2024 at 10:04 IST
UP By Election: आ गया उत्तर प्रदेश से पहला रुझान, गाजियाबाद सीट से BJP उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
उत्तर प्रदेश उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। गाजियाबाद सीट से BJP उम्मीदावर ने बढ़त बनाई है। शुरुआती रुझान में संजीव शर्मा आगे चल रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का आज नतीजे आने हैं। इन सीटों पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। उम्मीद है कि दोपहर तक पिक्चर साफ हो जाएगा कि इन सीटों पर किसका कब्जा होगा। इस उपचुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। शुरुआत रुझान आने भी शुरू हो गए हैं और शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव का पहला रुझान आ गया है। गाजियाबाद सीट से BJP उम्मीदावर ने बढ़त बनाई है। गाजियाबाद से संजीव शर्मा आगे चल रहे हैं। यहां से सपा ने राज जाटव को मैदान में उतारा है। फिलहाल वो पीछे चल रहे हैं। नौ सीटों में से गाजियाबाद में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया था, यहां पर सिर्फ 33.3 फीसदी ही मतदान हुआ था।
गाजियाबाद सीट से BJP उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
बता दें कि गाजियाबाद से 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सदर विधानसभा सीट अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। यह सीट BJP का गढ़ मानी जाती है। 2017 और 2022 में भी अतुल गर्ग ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी के संजीव शर्मा यहां से आगे चल रहे हैं।
भाजपा की एकतरफा जीत होगी-संजीव शर्मा
गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर भाजपा के प्रत्याशी संजीव शर्मा ने कहा, "हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा की एकतरफा जीत होगी। समाजवादी पार्टी जुड़कर काम कहां कर रहे हैं? वे केवल PDA चिल्ला रहे हैं जबकि हम कहते हैं कि 'सबका साथ, सबका विकास'। आज अगर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो वो सभी को मिल रहा है।
Advertisement
सपा ने जताया जीत का भरोसा
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "समाजवादी पार्टी समझती है कि भाजपा ने इस चुनाव में जिस तरीके से शासन प्रशासन के दुरुपयोग किया है... ये पहला मौका था जब उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी घटनाएं सामने आई हों। लेकिन समाजवादी पार्टी को फिर भी उत्तर प्रदेश की महान जनता और अपने PDA पर भरोसा है कि भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 09:08 IST